गुवाहाटीमें दो मन्दिरोंमें अज्ञातोंद्वारा ‘तोडफोड’, ‘पुलिस’ने विधानी कार्यवाहीका दिया आश्वासन
२६ मई, २०२२
असमके गुवाहाटीमें अज्ञात असामाजिक तत्त्वोंने दो मन्दिरोंमें तोडफोड की । ‘पुलिस’ने यह जानकारी दी । घटना भेटपारा क्षेत्रकी बताई जा रही है । स्थानीय ‘पुलिस’को सूचित किया कि स्थानीय लोगोंद्वारा दो मन्दिरोंमें देवताओंकी प्रतिमाको क्षतिग्रस्त पाया गया । स्थानीय लोगोंमें आक्रोश देखा गया ।
‘पुलिस’ने कहा कि उन्होंने जांच आरम्भ कर दी है और दोषियोंके विरुद्ध विधानी कार्यवाहीका आश्वासन दिया है । गुवाहाटीके उप पुलिस आयुक्त सुधाकर सिंहने कहा कि सडक किनारे बने दो मन्दिरोंमें ‘तोडफोड’की सूचना मिली है । हम घटनाकी जांच कर रहे हैं, वहीं शीघ्र ही दोषियोंको पकड लिया जाएगा और उचित दण्ड दिया जाएगा ।
प्रतिवेदनके अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शीने बताया कि, वह उपद्रवी लोग भेटापाडामें शिव प्रतिमाको क्षति पहुंचाने और शिवलिंगको नालेके निकटमें फेंकनेके उपरान्त एक दूसरे मन्दिरमें भगवान गणेशकी प्रतिमाको भी उखाडकर फेंकनेका प्रयास किया । यद्यपि, वसिष्ठ थानेके अन्तर्गत आनेवाले इस मन्दिरमें ‘ग्रिल’लगे होनेके कारण जब तोडफोडमें सफलता नहीं मिली तो ‘ग्रिल’के बाहर लगी एक मूर्तिको क्षति पहुंचाई गई ।
जिहादी देशके विभिन्न क्षेत्रोंमें प्रतिदिन हिन्दूधर्मकी विडम्बना करके और मन्दिरोंमें प्रतिमाओंको क्षतिग्रस्त करके बहुसंख्यक वर्गकी भावनाओंको ठेस पहुंचा रहे हैं । आवश्यकता है कि हम सभी सजग रहे हैं तथा विधानके अन्तर्गत विरोध भी करें और उन्हें दण्डित भी करवाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply