मुसलमान युवतीद्वारा हिन्दू धर्म अपनाकर हिन्दू युवकसे विवाह करनेपर प्राण सङ्कटमें
उत्तरप्रदेशके बरेलीमें एक मुसलमान युवतीने हिन्दू धर्म अपनाकर एक हिन्दू युवकसे विवाह किया । ‘लुबना’ नामक इस युवतीने हिन्दू बनकर ‘आरोही’ नाम रख लिया है । आरोहीने दृश्यपट प्रसारितकर ‘पुलिस’ व प्रशासनसे अपने व अपने पतिके लिए सुरक्षाकी मांग की है ।
आरोही व बॉबी एक ही परिसरमें निवास करते हैं व एक दूजेसे अनेक वर्षोंसे प्रेम करते थे । आरोहीने कहा कि उसे इस्लामकी कुरीतियां, ‘तीन तलाक’ व ‘हलाला’ अनुचित लगती हैं ।
बॉबीने बताया कि आरोहीका परिवार उसके परिवारको प्रताडित कर रहा है व उनका विवाह करवानेवाले पण्डितके प्राण सङ्कटमें हैं ।
कोई मुसलमान जब हिन्दू युवतीसे ‘निकाह’ करता है तो उसे प्रेम कहता है । जबकि अधिकतर वह ‘लव-जिहाद’ ही होता है । इनके धर्मकी लडकी हिन्दूसे विवाह करे तो ये उसके व विवाह करनेवाले युवककी हत्या करते भी नहीं लजाते । अनेक युवकोंकी इस प्रकार हत्याएं हो चुकी हैं । ‘पुलिस’ व प्रशासनको आरोही व बॉबीके परिवारको उचित सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply