जितेंद्र त्यागीने व्यक्त की संन्यासकी इच्छा, नरसिंहानंद भी कर चुके हैं सार्वजनिक जीवनका परित्याग करनेकी घोषणा


२३ मई, २०२२
       जितेंद्र त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवीने अब संन्यास लेनेकी इच्छा व्यक्त की है । इस्लाम छोडकर हिन्दू धर्म अपनानेवाले ‘शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड’के पूर्व अध्यक्ष रिजवीने हरिद्वारके शांभवी धामके पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूपके सामने अपनी इस इच्छाको रखा है । स्वामी आनंद स्वरूपके साथ ही जितेंद्र त्यागीने रविवारको (२२ मई २०२२ को) रुद्राभिषेक किया था ।
      बता दें कि धर्म ससंदमें उकसनेवाला भाषण देनेके आरोपमें जितेंद्र नारायण त्यागी गत चार माह, चार दिनसे हरिद्वार कारावासमें थे । वहीं, सर्वोच्च न्यायालयद्वारा जितेंद्र नारायण त्यागीको पुनः कोई विवादित भाषण न देनेकी ‘शर्त’पर प्रतिभूति दी गई है । कहा जा रहा है कि कारावाससे प्रतिभूतिपर मुक्त होनेके पश्चात त्यागीने हरिद्वार स्थित शांभवी धाममें काली सेना प्रमुख स्वामी दिनेशानंद भारतीके साथ भगवान शिवका रुद्राभिषेक किया था । इस मध्य ही उन्होंने संन्यासकी इच्छा व्यक्त की ।
      यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागिकी भांति यदि सभी धर्मनिष्ठ व्यक्ति संन्यास लेने लग जाए तो हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना और रामराज्य मात्र कल्पनामें ही रह जाएगा; अतः वर्तमानकालमें भारतको आवश्यकता है, धर्मकी स्थापनाके लिए कार्य करनेवालों की । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution