“हिन्दू भी गोमांस भक्षण करते हैं, जब मन होगा खाऊंगा, आप पूछनेवाले कौन ?” – बोले कर्नाटक कांग्रेसके वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया
२४ मई, २०२२
कांग्रेसके वरिष्ठ नेता सिद्धारमैयाने गोमांस भक्षणको लेकर टिप्पणी की है । वे तुमकुरकी एक जनसभामें बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अभीतक गोमांस भक्षण नहीं किया है । वे हिन्दू हैं; परन्तु उनका मन करेगा तो खाएंगे । प्रश्न करनेवाले, रोकनेवाले आप कौन ? वे बोले कि ऐसा वे एक बार विधानसभामें भी बोल चुके हैं । भोजन क्या किया जाए ?, यह उनका अधिकार है । जब इच्छा होगी खा लेंगे । गोमांस भक्षण मात्र मुसलमान ही करें, ऐसा आवश्यक नहीं ।
गत वर्ष ‘भाजपा’ने ‘मवेशी संरक्षण अधिनियम’को अधिनियमित किया था । जिसके अन्तर्गत गाय, बैल, भैंसका क्रय, विक्रय, लाना, ले जाना, वध करना, व्यापार करना अवैध
है । इसमें ५०००० से ५ लाख तकके दण्डका प्रावधान है । इसीसे रूष्ट कांग्रेसी नेता ऐसे वक्तव्य दे रहे हैं । उन्होंने कुछ ‘भाजपा’ नेताओंपर गोमांस खानेका आरोप भी लगाया है ।
‘भाजपा’द्वारा अधिनियमका गठन प्रशंसनीय है । कांग्रेसके तथाकथित हिन्दू नेताओंका वक्तव्य लज्जाजनक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply