कश्मीरमें हिन्दू शिक्षिकाकी हत्यापर फारूख अब्दुल्ला बोले, “अभी सब मारे जाएंगे”
१ जून, २०२२
जम्मू-कश्मीरके कुलगाममें आतङ्कियोंने एक बार पुनः वह किया जिसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती थी । उन्होंने कापुरुष जैसा व्यवहारकर कश्मीरी हिन्दू शिक्षिकाकी ‘गोली’ मारकर हत्या कर दी । हत्याके उपरान्त ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्लाने ‘बेतुका’ वक्तव्य दिया है । संवाददाताने उनसे पूछा था कि श्रीमानजी कुलगाममें शिक्षिकाको मारी गई है, तो उसपर उन्होंने कहा कि अभी मारे जाएंगे सब ।
कश्मीरी हिन्दू शिक्षिकाकी हत्याके उपरान्त राहुल भट्टके पिताने मोदीजीसे पाकिस्तानपर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’की मांग की थी । कुछ दिन पूर्व राहुल भट्टकी हत्याके उपरान्त घाटीमें कश्मीरी हिन्दुओंका अभी क्रोध शान्त भी नहीं हुआ और यह घटना हो गई ।
फरुख अब्दुल्ला एक निर्लज्ज राजनेता हैं, जिन्हें न कश्मीरकी चिन्ता है और न ही इन्हें भारतकी चिन्ता है । यह स्वयं और इनका परिवार विश्वासके योग्य नहीं है। ऐसे राजनेताओं का सही स्थान कारागृह ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply