दूध देना बन्द करनेपर गायोंको छोड देते हैं अनाथ, ऐसे लोगोंपर उत्तर प्रदेशमें प्रविष्ट होगा परिवाद, अनाथ पशुओंके लिए निर्मित होंगे १ लाख आश्रयगृह


३१ मई, २०२२
                उत्तरप्रदेशके योगी शासनने निराश्रित पशुओंपर ध्यान केन्द्रित किया है । उत्तर प्रदेशके पशुपालन मन्त्री धर्मपाल सिंहने ३० मई २०२२ को कहा कि पशुओंको निराश्रित छोडनेवाले किसानोंके विरुद्ध पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियमके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट किया जाएगा ।
                उन्होंने कहा कि पशु ‘आवारा’ नहीं होते उन्हें त्याग दिया जाता है । एक गाय जबतक दूध देती है, उसे आश्रय दिया जाता है । दूध देना बन्द करते ही उसे निराश्रित छोड दिया जाता है । अपने दूसरे कार्यकालके प्रारम्भमें ही योगी शासनने इस ओर ध्यान दिया है । प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीजीने विधानसभा चुनाव प्रसारके समय इस समस्याके समाधानका भरोसा दिलाया था ।
             उत्तर प्रदेश शासनकी आगमी ६ माहमें निराश्रित पशुओं हेतु बने आश्रयगृहोंकी सङ्ख्या १ लाख पशुओं हेतु करनेकी है । १०० दिनोंके भीतर ५०००० पशुओं हेतु आश्रयगृह बनेंगे ।
                 शासन ‘बायोगैस’ संयन्त्र भी स्थापित करेगा । इसमें गायके गोबरसे ‘सीएनजी’ बनेगी ।  किसान दूध न देनेवाली गायोंका गोबर विक्रयकर सकेंगे ।
       शासनका यह पग प्रशंसनीय है । इससे निराश्रित पशु समस्याका समाधान तो होगा ही, पशुवधपर भी अंकुश लगेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution