नुपूर शर्माके विरुद्ध आजमगढमें ‘सिर तनसे जुदाके नारे’ लगवानेवाला छात्रनेता अब्दुल रहमान बन्दी, हिन्दुओंके लिए बोला था – ‘इन ८० कोटिको रखूंंगा पांवकी नोकपर’
३० मई, २०२२
उत्तर प्रदेशके आजमगढ जनपदमें ‘शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज’के अध्यक्ष अब्दुल रहमानको ‘भडकाऊ’ वक्तव्य देनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया है । रहमानने ८० कोटि लोगोंको पांवकी ‘नोंंक’पर रखनेके साथ और भी अनेक आपत्तिजनक बातें कहीं थीं । रहमानने यह वक्तव्य मोहम्मद जुबेरद्वारा उकसाए जानेके पश्चात ‘भाजपा’ प्रवक्ता नूपुर शर्माके विरोधमें चल रहे अभियानके मध्य दिया है । आजमगढ ‘पुलिस’ने रहमानको बन्दी बनानेकी पुष्टि २९ मई २०२२ को की है । इस सम्बन्धमें ‘पुलिस’ने ‘केस क्राइम नंबर’ २४२/२०२२ धारा ‘आईपीसी’ २९५ (अ) के अन्तर्गत कार्यवाही की है ।
कलियुगी पन्थके अनुयायियोंद्वारा धर्म और राष्ट्र विरोधी वक्तव्य देना सर्व सामान्य प्रचलन बन गया है । भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रके स्थापनाके लिए सभीको भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वरूपके अथक प्रयास करते रहना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply