अमरनाथ यात्रासे पूर्व विस्फोटकोंसे लदा ‘ड्रोन’ भारत भेज रहा पाकिस्तान, सुरक्षाबलने ‘गोली’ मार गिराया : छानबीनमें मिले ७ ‘मैग्नेटिक बम’
२९ मई, २०२२
जम्मू-कश्मीरमें ‘पुलिस’ने पाकिस्तानसे भेजे गए ‘नॉर्थ कोरियनन ड्रोन’को एक बार पुनः ध्वस्त कर दिया । घटना रविवारको (२९ मई २०२२ को) कठुआ जनपदके राजबाग ‘पुलिस थाने’के निकट तल्ली हरिया चाकके सीमाक्षेत्रकी है । ‘ड्रोन’के भूमिपर गिरनेके पश्चात परीक्षणमें इससे ७ ‘यूजीसीएल ग्रेनेड’ और ७ ‘मैग्नेटिक’ व ‘स्टिकी बम’ मिले हैं; क्योंकि ये ‘ड्रोन’ भेजे जानेकी घटना अमरनाथ यात्रासे पूर्व हुई है; इसलिए घाटीकी सुरक्षाको और दृढ कर दिया गया है ।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंहने इस कार्यवाहीके विषयमें बताया कि ‘पुलिस तलाशी’ दलने सबेरे राजबाग ‘थाना’ क्षेत्रके तल्ली हरिया चक क्षेत्रमें सीमापर एक ‘ड्रोन’की गतिविधि देखी और उसपर ‘गोलियां’ चलाकर उसे नीचे गिराया ।
उल्लेखनीय है कि कुछ विवरणके अनुसार, गत दिनों बताया गया था कि घाटीमें इस समय आतङ्की समूह शस्त्रास्त्रके अभावसे व्यथित हैं । ऐसेमें पाकिस्तान उन्हें अपनी सीमासे ‘ड्रोन’के माध्यमसे शस्त्र भेजा करता है । ऐसेमें कश्मीरमें सुरक्षाबलोंने आतङ्कियोंके कुत्सित प्रयासोंको विफल करनेके लिए अपनी ‘एंट्री ड्रोन’ क्षमताको, ‘जैमिंग’ तकनीकको बढाया है और निरन्तर पाकिस्तानकी गतिविधिपर दृष्टि बनाए हुए हैं ।
जबतक पाकिस्तानपर पुनः भारतका अधिपत्य नहीं होता, तबतक यह आतङ्की घटनाएं रुकनेवाली नहीं है; अतः केन्द्र शासन शीघ्र ही पाकिस्तानपर कार्यवाही करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply