कश्मीरके कुलगाममें एक और हिन्दूकी हत्या, आतङ्कियोंने अधिकोषमें (बैंकमें) घुसकर राजस्थानके विजय कुमारको मारी ‘गोलियां’
२ जून, २०२२
जम्मू-कश्मीरमें आतङ्कियोंने एक और हिन्दूकी हत्या कर दी है । गुरुवारको (२ जून २०२२ को) आतङ्कियोंने कुलगाममें एक ‘बैंक मैनेजर’पर ‘फायरिंग’ की । ‘बैंक मैनेजर’ विजय कुमारको गम्भीर परिस्थितिमें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचारके मध्य उनकी मृत्यु हो गई ।
विजय कुमार कुलगामके मोहनपोरामें इलाकी देहाती ‘बैंक’में नियुक्त थे । जानकारीके अनुसार, दक्षिण कश्मीरके कुलगाम जनपदके आरेह मोहनपुरा गांवमें गुरुवारको आतङ्कवादी ‘बैंक’में घुस गए और वहांपर उन्होंने ‘बैंक मैनेजर’को ‘गोलियों’से ‘भून’ डाला और घटना स्थलसे भाग निकले । वे राजस्थानके हनुमानगढके रहनेवाले थे । सुरक्षाबलोंने क्षेत्रको घेरकर ‘सर्च ऑपरेशन’ आरम्भ कर दिया है । इस मध्य कश्मीरमें कार्य कर रहे हिन्दू समुदायके लोगोंने जम्मूमें विरोध-प्रदर्शनकर सुरक्षाकी मांग की ।
जम्मू-प्रशासनने आतङ्की घटनाओंको देखते हुए, बुधवारको (१ जून २०२२ को) प्रधानमन्त्री विशेष ‘पैकेज’के अन्तर्गत कश्मीरमें नियुक्त सभी हिन्दू कर्मचारियोंका जनपद मुख्यालयपर स्थानान्तरण करनेका निर्णय लिया था । आदेशके अनुसार, कश्मीरमें ‘पीएम पैकेज’के अन्तर्गत नियुक्त हिन्दू समुदायके कर्मचारियोंको त्वरित सुरक्षित स्थानोंपर नियुक्त किया जाएगा ।
कश्मीरमें आए दिन हिन्दुओंको ही लक्ष्य बनाया जा रहा है और अब देशके मुखियाने उनकी रक्षाके लिए उनका स्थानान्तरण करनेकी घोषणा कर दी है, जिससे वे सुरक्षित रह सकें । यह सब कबतक चलता रहेगा मोदीजी ?, स्थानान्तरणके स्थानपर आक्रमणकी योजना बनाई जानी चाहिए, ऐसी अपेक्षा देशकी जनताको आपसे (मोदीजीसे) है । हुतात्माओंका बलिदान व्यर्थ न जाए, ऐसा जनमानसके मनमें है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply