“तीन विवाह न करें मुसलमान, ‘तलाक’ भी वैधानिक प्रकारसे हो, बेटियोंको सम्पत्तिमें ५०% भाग मिले ।” – असमके मुख्यमन्त्री
२ जून, २०२२
असमके मुख्यमन्त्री हिमंता बिस्वा सरमाने बहुत बडा वक्तव्य दिया है । वे बोले कि असममें कोई मुसलमान ३ विवाह न करे ! उन्होंने कहा कि इसका वहांके मुसलमान भी समर्थन करते हैं । उन्होंने कहा कि एक विवाहकर पति, पत्नी व दो बच्चे इतना ही परिवार रखें ! सम्बन्धविच्छेद होनेपर दोनोंने मिलकर जो धन अर्जित किया हो, उसका आधा पत्नीको दिया जाए ।
उन्होंने साम्प्रदायिक उन्माद फैलानेवाले ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’पर प्रतिबन्ध लगानेकी इच्छा प्रदर्शित की । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदीजीके शासनमें आनेके बादसे ‘नार्थ ईस्ट’के छात्रोंके प्रति अनुवांशिक भेदभाव न्यून हो गया है ।
हिमंता बिस्वा सरमा एक साहसी मुख्यमन्त्री प्रतीत होते हैं । ‘वोट बैंक’ हेतु वे अपने मत परिवर्तित नहीं करते । उन्होंने ही शासकीय अनुदानसे चलनेवाले ५०० से अधिक ‘मदरसे’ बन्द करवा दिए हैं । समान नागरिक अधिकारोंकी श्रेणीमें उनका यह साहसपूर्ण पग प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply