अलीगढमें महाविद्यालय परिसरमें ‘नमाज’ पढनेवाले एक प्राध्यापकके विरुद्ध अपराध प्रविष्ट !
उत्तर प्रदेशके अलीगढमें प्राध्यापक एस.आर. खालिदको महाविद्यालय परिसरमें ‘नमाज’ पढनेके कारण एक माहके अनिवार्य अवकाशपर भेजा गया है । उनका ‘नमाज’ पढनेका एक ‘वीडियो’ सामाजिक माध्यमपर प्रसारित होनेके उपरान्त, ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा’ने उसका विरोध किया । महाविद्यालयने घटनाकी जांचके आदेश दे दिए हैं तथा ‘पुलिस थाने’में प्रकरण प्रविष्ट किया है । ‘पुलिस’ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासनसे घटनाका विवरण प्राप्त होनेके उपरान्त कार्यवाही की जाएगी ।
प्रशासनका यह पग उचित ही है । ऐसे जिहादियोंको सदैवके लिए ही चाकरीसे निकाल देना चाहिए । आवश्यकता है कि सभी स्थानोंपर ऐसी कार्यवाहीका अनुसरण किया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply