जिसने रचा था कानपुर हिंसाका षड्यन्त्र, उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ने उस जफर हयात हाशमीको ‘दबोचा’


०४ जून, २०२२
      कानपुर हिंसा प्रकरणकी षड्यन्त्र रचनेवाला जफर हयात हाशमीको बन्दी बना लिया गया है । उससे पूछताछ ‘जारी’ है । हयात जफर हाशमीपर हिंसा फैलाने और लोगोंको उकसानेका आरोप है । जफर हयात हाशमीने ‘फेसबुक पोस्ट’के माध्यमसे लोगोंको कानपुरमें हाट (बाजार) बन्द करने और ‘जेल भरो आन्दोलन’की मांग की थी ।
     कानपुरमें शुक्रवारको ‘जुमे’की ‘नमाज’के पश्चात हिंसा भडकी । एक ‘न्यूज डिबेट’में ‘बीजेपी’की प्रवक्ता नूपुर शर्माने कथित रुपसे ‘पैगम्बर’ मुहम्मदके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदायके लोग रूष्ट थे । इसके विरोधमें मुसलमान पक्षने ‘जुलूस’ निकाला था । इस मध्य हिंसा भडक गई ।
     वहीं, कानपुर ‘पुलिस’ आयुक्त विजय मीणाका कहना है कि प्रशासनसे बातचीतके लिए बन्दकी घोषणाको ‘वापस’ ले लिया गया था; किन्तु शुक्रवारको ‘नमाज’के पश्चात अकस्मात हिंसा फैल गई । ‘एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन’के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओंने बन्दका आह्वान किया था । उन्होंने कहा कि इस घटनामें सम्मिलित किसी भी षड्यन्त्रकर्ता या संगठनको ‘बख्शा’ नहीं जाएगा ।
      जफर हयात हशामी, ‘मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैंस एसोसिएशन’का संचालक है । इसके पूर्व उसका नाम ‘CAA-NRC’के विरोधमें हुए हिंसक प्रदर्शनमें भी सामने आया था । इस प्रकरणमें कानपुरके कर्नलगंज ‘थाने’में जफर हयात हाशमीके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट हुई थी ।
         कानपुर हिंसाके आरोपी जफर हयात हाशमीको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution