इंद्राणीसे सुमैय्या बनी माता, विक्रय करती थी बेटीके अंडाणु, सौतेला पिता करता था दुष्कर्म
०४ जून, २०२२
तमिलनाडुके इरोडमें एक अल्पवयस्क लडकीके अंडाणु विक्रय करनेकी घृणित घटनामें दो महिला व एक पुरुष ३ जूनको बन्दी बनाए गए हैं ।
पीडिता १६ वर्षकी है । उसके अंडाणु एक निजी चिकित्सालय ‘सुधा अस्पताल’में विक्रय किए जाते थे । इसके स्थानपर उसकी मां सुमैय्याको (इंद्राणीको) २५००० रुपए प्राप्त होते थे । धनके लोभमें पीडिताको बारम्बार अंडाणु विक्रय हेतु बाध्य किया जाता था । पीडिता व्यथित होकर अपने सम्बन्धीके घर चली गई व वहां उसने अपनी व्यथा सुनाई । सम्बन्धियोंने ‘पुलिस’को सूचित किया ।
इंद्राणीने सैयद अलीसे निकाह किया व वह सुमैय्या हो गई । पीडिता उसके पूर्व पतिसे प्राप्त सन्तान है, जिसके अंडाणु वह २५००० रुपयेमें विक्रय करती थी । एक मालाठी नामक महिलाको इसमें ५००० रुपए दिए जाते थे, जो चिकित्सालयसे सम्पर्क करनेमें सहायता करती थी । सौतेला पिता इस अल्पवयस्क बेटीसे दुष्कर्म भी करता था ।
तमिलनाडुके स्वास्थ मन्त्रीने चिकित्सालयके विरुद्ध जांचके आदेश दिए हैं । सैयद अली, सुमैय्या व मालाठीको बन्दी बना लिया गया है ।
ऐसे घृणित अपराधपर न्यायालद्वारा अपराधियोंको शीघ्र कठोरतम दण्ड मिले, यही न्यायव्यवस्थासे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply