झारखंडके खूंटीमें मुंडा आदिवासी समाजके १२ अल्पवयस्क धर्मान्तरित, ‘एनसीपीसीआर’ने लिया संज्ञान, ‘रोमन कैथलिक चर्च’पर कार्यवाहीकी मांग


०५ जून, २०२२
              झारखंडके खूंटी जनपदमें १२ आदिवासी अल्पवयस्क बच्चोंके धर्मान्तरणकी घटना संज्ञानमें आई है । यह मुंडा समुदायके लडके-लडकियां हैं ।
           ‘टीओआई’के अनुसार, घटना गांव कमडाकी है, जो खूंटीके तपकारा ‘थाना’ क्षेत्रके अन्तर्गत आता है । २१ मईको ग्रामीणोंने इसका परिवाद किया था । जनपद प्रशासनने इसकी जांच प्रारम्भ कर दी है ।
             कमडा गांवके रेडा मुंडाने आरोप लगाया कि धर्मान्तरण विरोधी विधान होते हुए भी अवैध धर्मान्तरण कराया जा रहा है । कुछ दिन पूर्व ‘सरना धर्म सोतो समिति’ने भी धर्मान्तरणपर क्रोध व्यक्त किया था । गांवके दुलार मुंडाने कहा था कि ऐसे धर्मान्तरण सहन नहीं किए जाएंगे ।
        अधिकतर ‘चर्च’ आदिवासी क्षेत्रोंमें जाकर आदिवासियोंको धन, धन्य आदिके प्रलोभन देकर धर्मान्तरणका व्यापार करते हैं । इनका संज्ञान लेकर यह रोकना अत्यन्त आवश्यक है । आदिवासियोंको भी शिक्षितकर समझाना आवश्यक है, जिससे वे इनके प्रलोभनमें न आएं ! न्यायव्यवस्था उचित कार्यवाही करेगी यही अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution