हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म प्रकरणमें विद्यालयके ‘स्टाफ’ने ही ‘पब’में ‘पार्टी’का किया था प्रबन्ध, उस्मान अली खान था आयोजक, चौथा आरोपित बन्दी, पांचवांं भगोडा
०५ जून, २०२२
हैदराबादमें अवयस्क लडकीके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरणमें ‘पुलिस’को बडी सफलता मिली है । इस प्रकरणमें ‘पुलिस’ने चौथे आरोपितको भी पकड लिया है । चौथा आरोपित अवयस्क है; जबकि पांंचवे आरोपितको अभी भी ढूंढा जा रहा है ।
इससे पूर्व प्रकरणमें १८ वर्षके सदुद्दीन मलिक, १८ वर्षीय उमैर खान और एक अवयस्कको बन्दी बनाया गया था । ‘पुलिस’ने बताया था कि पांंचमें से ३ आरोपित अवयस्क हैं । अवयस्क होनेके कारण इनके नाम और पिताके नामोंको उजागर नहीं किया गया है ।
जैसे-जैसे जांंच हो रही है, नूतन उजागर तथ्य सामने आ रहे हैं । इस प्रकरणमें विद्यालयने ही लडके-लडकियोंके लिए ‘पब’में ‘पार्टी’ करने की अनुमति दिलवाई थी । आबकारी विभागके (एक्साइज विभाग) अधिकारियोंने उजागर किया कि विद्यालयके ही एक ‘स्टाफ’ने ‘एम्नेसिया पब’के प्रबन्धनसे एक ‘पार्टी’की मेजबानी करनेकी अनुमति मांंगी थी ।
इस सामूहिक दुष्कर्मके प्रकरणमें राजनीतिक सम्पर्क भी सामने आया है । इसमें बताया जा रहा है कि एक आरोपित विधायकका बेटा है । एक अन्य आरोपित भी ‘हाई प्रोफाइल’ बताया जा रहा है । इस प्रकरणमें स्थानीय सांसद असदुद्दीन औवैसीके दल ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ और ‘टीआरएस’ नेताके बेटोंका नाम सामने आया है ।
आरोपितोंके साथ-साथ विद्यालय प्रबन्धन भी उतना ही उत्तरदायी है । ‘पब’ कुसंस्कृति अत्यधिक बाल मनोविकृतियांं और बाल अपराधीकरण उत्पन्न किया हुआ है, इस कुप्रचलनको अनुत्तरदायी रूपसे प्रसारित कर रहे माध्यमों, मूढ अभिभावकों व नटोंपर भी त्वरित और नियमित ठोस कार्यवाही करते रहना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply