स्वर्णकी तस्करी करनेमें केरलके मुख्यमन्त्री विजयनकी संलिप्तता – मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेशकी साक्षी
०९ जून, २०२२
केरलके मुख्यमन्त्री पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी, बेटी और दो सहयोगियोंके साथ-साथ एक पूर्व मन्त्री, केरलमें स्वर्णकी तस्करीके एक प्रकरणमें आरोपी स्वप्ना सुरेशद्वारा दिए गए साक्ष्य कथनके अनुसार तस्करीमें संलिप्त थे । इस कारण विपक्षी दलोंने मुख्यमन्त्री विजयनके त्यागपत्रकी मांग की है । स्वप्ना सुरेश संयुक्त अरब अमीरातके वाणिज्य दूतावासमें कार्यरत थीं ।
स्वप्ना सुरेशने संवाददाताओंसे कहा, “मैंने दण्ड संहिताकी धारा १६४ अन्तर्गत दण्डाधिकारीके समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं ।” उनके साक्ष्य कथनमें मुख्यमन्त्री विजयन, उनकी पत्नी कमला, बेटी वीणा, पूर्व मुख्य सचिव नलिनी नेट्टो, विजयनके अतिरिक्त निजी सचिव सी.एम. रवींद्रन और पूर्व शिक्षा मन्त्री विधायक के.टी. जलीलके नामका उल्लेख है । यह प्रकरण २०१६ में प्रारम्भ हुआ था, जब विजयनने पहली बार संयुक्त अरब अमीरातकी यात्रा की थी । विजयनके तत्कालीन प्रधान सचिव एम. शिवशंकरने मुझे उनकी यात्राकी व्यवस्था करनेका निर्देश दिया था । अगले दिन मुझे शिवशंकरका दूरभाष आया और उन्होंने कहा “विजयन अपना ‘बैग’ भूल गए हैं, वह ‘बैग’ त्वरित भेज दिया जाए । तदनुसार मैंने ‘बैग’ अमीरात कार्यालयको सौंप दिया । वहां ‘बैग’की जांचकी गई तो वह ‘नोटों’से भरा था । उसके उपरान्त अमीरातके व्यापार प्रतिनिधियोंके आवाससे अनेक बार विजयनके आवासपर ‘बिरयानी’ भेजी जाती थी । जिसमें अनेक बार धातु सदृष्य वस्तुएं होती थीं । यह सब शिवशंकरके निर्देशपर ही होता था, मैंने केन्द्रीय अन्वेषण संस्थाको सूचित किया है ।”
शिवशंकरने कहा है कि स्वप्ना सुरेशके आरोप निराधार हैं, जबकि नलिनी नेट्टोने टिप्पणी करनेसे मना कर दिया ।
उपर्युक्त प्रकरणकी जांच अवश्य ही चाहिए और यह जांच ‘सीबीआई’ करें; जिससे विजयन शासनका सत्य उजागर हो सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply