मो. ‘पैगम्बर’के अपमानका प्रतिशोध लेनेकी ‘अल-कायदा’की धमकी – देहली, मुंबई, गुजरात, उत्तरप्रदेश हैं लक्ष्य
०८ जून, २०२२
‘भाजपा’की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्माद्वारा ‘पैगम्बर’ मोहम्मदपर दिए वक्तव्यका प्रकरण समूचे विश्वमें फैल चुका है । अनेक इस्लामिक देशोंने इसकी निन्दा की है और भारतीय राजदूतोंको ‘तलब’ किया है । अब इस प्रकरणपर वैश्विक स्तरपर प्रतिबन्धित आतङ्कवादी संगठन ‘अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टीनेंटने (एक्यूआईएसने)’ भारतको धमकी दी है । ‘एक्यूआईएस’ने अपनी धमकीमें कहा है कि वह देहली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मुंबईमें आक्रमण करेगा और इसमें वह अपने आत्मघाती आक्रमणकर्ताका उपयोग करेगा ।
आतङ्कवादियोंपर दृष्टि रखनेवाली संस्था ‘फ्लैशपॉइंट’के संस्थापक इवैन कोलमैनने अपने ‘ट्वीट’में कहा कि ‘अल-कायदा’ने भारतको धमकी देते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है । कोलमैनने अपने ‘ट्वीट’में ‘अल-कायदा’के ‘हवाले’से कहा, “हम उन लोगोंकी हत्या करेंगे जिन्होंने हमारे ‘पैगम्बर’का अपमान किया है । हम अपने और अपने बच्चोंके शरीरमें विस्फोटक बांधेंगे, जिससे उन लोगोंको उडा सकें, जो हमारे ‘पैगम्बर’का अपमान करनेका साहस कर रहे हैं । उन्हें क्षमा या दया नहीं मिलेगी, कोई शान्ति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचा पाएगी ।”
आतङ्कवादियोंपर दृष्टि रखनेवाले अन्तर्जाल ‘SITE इंटेलिजेंस ग्रुप’ने भी इसकी जानकारी दी है । ‘वेबसाइट’ने बताया, “अल-कायदाने ‘पैगम्बर’के अपमानका प्रतिशोध लेनेके लिए भारतमें विध्वंश मचानेकी धमकी दी है ।’ मोहम्मद साहबके आपत्तिजनक ‘कार्टून’को प्रकाशित करनेके लिए ७ जनवरी २०१५ को ‘अल-कायदा’ने पेरिसमें ‘चार्ली हेब्दो मैग्जीन’के कार्यालयपर आतङ्की आक्रमण किया था; जिसमें १२ लोगोंकी मृत्यु हो गई थी ।
उपर्युक्त प्रकरण चिन्ताजनक है; किन्तु इस्लाम पन्थ और उनके अनुयायियोंसे हिन्दुओंको सीखना चाहिए कि कैसे अपने धर्म और आस्थाका अपमान करनेवालोंको प्रत्युत्तर दिया जाए ?
जहांतक उनके आक्रमण करनेका प्रश्न है, उसका नुपूर शर्माके वक्तव्य से कोई लेना-देना नहीं है; क्योंकि जब नुपूर शर्माका या उनके माता-पिताका जन्म भी नहीं हुआ था, तबसे वे आक्रमण करते आ रहे हैं । अतः हिन्दू जितना इन जिहादियोंसे सतर्क रहें, उतना उनका हित होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply