अल-कायदाने गुजरातके द्वारकाधीश मन्दिरपर आक्रमण करनेकी दी धमकी
१३ जून, २०२२
आतङ्कवादी सङ्गठन ‘अल-कायदा’ने गुजरातके द्वारकाधीश मन्दिरपर आक्रमण करनेकी धमकी दी है; अतः सुरक्षातन्त्र सतर्क हो गया है व मन्दिर परिसरकी सुरक्षा बढा दी गई है । मन्दिरकी ओर आनेवाले प्रत्येक वाहन व ‘बस’ स्थानक व रेलयान स्थानकपर आनेवाले प्रत्येक यात्रीकी गहन जांच की जा रही है ।
हिन्दू बहुल देशमें हिन्दुओंके देवस्थान सुरक्षित न होना लज्जाजनक है । जिहादी आतङ्कवादी सङ्गठन सदैव ही ऐसी धमकी देते हैं । इनपर कठोर कार्यवाही आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply