प्रयागराजमें बच्चोंको आगे कर ‘पत्थरबाजी’, ५ सहस्रपर प्राथमिकी, ६८ बन्दी : ‘मास्टरमाइंड’ जावेदकी ‘जेएनयू’वाली बेटी भी ‘रडार’पर


११ जून, २०२२
      उत्तर प्रदेशके प्रयागराजमें शुक्रवारको (१० जून २०२२ को) ‘जुमे’की ‘नमाज’के पश्चात हुई हिंसाके प्रकरणमें ‘पुलिस’ने कार्यवाही तीव्र कर दी है । प्रयागराजके ‘एसएसपी’ अजय कुमारने घटनाकी जानकारी देते हुए बताया कि जावेद अहमद नामका एक ‘मास्टरमाइंड’ बन्दी बनाया गया है । इसके अतिरिक्त अन्य और ‘मास्टरमाइंड’ हो सकते हैं, उनके बारेमें पूछताछकी जा रही है ।
      उन्होंने बताया कि कलकी घटनामें कुछ लोगोंने अवयस्क बच्चोंको आगेकर पुलिस-प्रशासनपर ‘पथराव’ किया । ‘एसएसपी’ने बताया कि घटनामें २९ कठोर धाराओंके अन्तर्गत अभियोग प्रविष्टकर ‘गैंगस्टर एक्ट’ और ‘एनएसए’के अन्तर्गत कार्यवाही होगी । ७० ‘नामजद’ और ५ सहस्र अज्ञातके विरुद्ध घटना प्रविष्ट की गई है ।
      सूचनाके अनुसार, घटनामें जावेद अहमदकी बेटीके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी । ‘एसएसपी’ अजय कुमारने बताया, “जावेदकी बेटी भी इस प्रकारकी गतिविधियोंमें सम्मिलित है । वह देहलीमें छात्रा है । आवश्यकता पडी तो हम देहली ‘पुलिस’से सम्पर्ककर अपने समूह भेजेंगे ।” विवरणके अनुसार, जावेद अहमदकी बेटीका नाम सारा अहमद है । वह ‘जेएनयू’में पढती है ।
     ‘नमाज’के पश्चात हाथमें ‘पत्थर’, यह इस्लामका वास्तविक रूप है । ‘पत्थर’ मारने और हिंसा करनेसे केवल युद्धकी परिस्थिति निर्मित होती है और भारत संविधानके मार्गपर चलनेवाला देश है, जिसका उदाहरण है : राम मन्दिरका निर्माण ! अतः योगी शासन कठोरताके साथ ऐसे षड्यन्तकरियोंसे निपटेगी; ऐसी जनताकी अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution