गोमूत्र पीनेवाले, तुम्हारा मस्तक ‘कलम’ होगा : निरन्तर भयदर्शनके उपरान्त नवीन जिंदलका परिवार सहित देहलीसे विस्थापन, कह रहे कट्टरपन्थी – बच्चोंको भी नहीं छोडेंगे
११ जून, २०२२
‘पैगम्बर’ मुहम्मदपर टिप्पणीके प्रकरणमें ‘भाजपा’से निलम्बित किए जा चुके दलके देहली प्रदेश प्रवक्ता रहे नवीन जिंदलको निरन्तर जिहादियोंद्वारा मृत्युका भयदर्शन कराया जा रहा है । उन्होंने +९१ ८९६१३३९३१ भ्रमणभाष क्रमाङ्कसे आए ‘फोन कॉल’का छायाचित्र साझा करते हुए लिखा है कि उन्हें और उनके परिवारके सदस्योंकी हत्याकी धमकी दी है । उन्होंने ‘पुलिस’ नियन्त्रणकक्षको इस सम्बन्धमें जानकारी दे दी है । इस धमकीके कारण नवीन जिंदल और उनके परिवारको देहली छोडनेको विवश होना पडा है ।
उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे और उनकी ‘रेकी’ भी की गई है । उन्होंने ‘ट्विटर’पर देहलीके उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पूर्वी देहलीके ‘डीसीपी’ और देहलीके आयुक्तको ‘ट्विटर’पर ‘टैग’ करते हुए कार्यवाहीकी मांग की । यद्यपि यह प्रथम बार नहीं है जब उन्हें ‘धमकी’ मिली हो । उन्हें गत कई दिनोंसे ऐसी ‘धमकियां’ मिल रही हैं । ‘धमकी’वाला नूतन ‘फोन कॉल’ उन्हें शनिवार, ११ जून २०२२ को सवेरे ११:३८ बजे आया । उन्होंने बताया कि उनका मस्तक ‘कलम’ करनेपर पुरस्कार भी रखा गया है ।
नवीन जिंदलने ‘ट्वीट’करके लोगोंसे निवेदन किया था, मेरा सभीसे पुनः विनम्र निवेदन है कि मेरी और मेरे परिवारके सदस्योंकी किसी भी प्रकारकी जानकारी किसीसे भी साझा न करें ! मेरे निवेदन करनेपर भी कई लोगों मेरे निवासका पता सामाजिक जालस्थलपर साझा कर रहे हैं । जिहादियोंसे मेरे परिवारको प्राणोंका भय है । इसके अतिरक्त उन्होंने सामाजिक जालस्थलपर सन्देशोंके माध्यमसे ‘धमकियों’के छायाचित्र भी साझा किए हैं ।
देशके विभिन्न भागोंसे आ रहे समाचार चिन्ताजनक है । ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि देशका विधान जिहादियोंके लिए है ही नहीं ! जिहादी भयमुक्त होकर हिंसा कर रहे हैं । केन्द्रमें मोदी शासन पता नहीं किस घटनाकी प्रतीक्षा कर रहा है । राज्य शासनोंने जो भी कार्यवाही की है, वह पर्याप्त नहीं है । बहुसंख्यक हिन्दू यह अपेक्षा रखता है कि देशमें विधानका शासन स्थापित करनेके लिए केन्द्रीय स्तरपर जिहादियोंके प्रति कडी कार्यवाही नितान्त और शीघ्र आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply