‘मुसलमान बनो, हमारे साथ सम्बन्ध बनाओ’: हिन्दू महिला कर्मचारीपर ‘बॉस’ नादिर और अलीमने डाला दबाव, मना करनेके पश्चात चाकरीसे निकाला
०९ जून, २०२२
उत्तराखंडके उधम सिंह नगरमें एक ‘हेलमेट’ बनानेवाली ‘कम्पनी’के २ मुसलमान अधिकारियोंपर हिन्दू महिला कर्मचारीपर शारीरिक सम्बन्ध बनानेके लिए दबाव डालनेका आरोप है । कहा जा रहा है कि आरोपित महिलाको धर्मान्तरणके लिए भी कह रहे थे । मना करनेपर कथित रूपसे उसे और उसके परिवारको प्राण लेनेकी धमकी भी दी । आरोपितोंके नाम नादिर हुसैन और अलीम हैं । मामला सामने आनेके पश्चात हिन्दू संगठनोंने ‘कम्पनी’के बाहर प्रदर्शन भी किया है । बुधवारको (८ जून २०२२ को) ‘पुलिस’ने इस सम्बन्धमें अभियोग प्रविष्टकर जांच आरम्भ कर दी है ।
पीडिताके अनुसार, “मैं ‘कम्पनी’में डेढ वर्षसे कार्य कर रही हूं । मामा-भांजे प्रत्येक लडकीसे अभद्रता करते हैं । वे प्रत्येक लडकीसे भिन्न प्रकारकी बात करना चाहते हैं । वे लडकियोंको प्रेमजालमें फंसाना चाहते हैं । जब उनके ‘चुंगल’में कोई नहीं फंसता तब उसको और उसके परिवारको प्राण लेनेकी धमकियां देना आरम्भ कर देते हैं । पहले भी बहुत अधिक लोगोंके साथ ये हुआ है; परन्तु उन्होंने या तो कार्य छोड दिया या वे दबावमें कार्य कर रहे हैं । जब मुझे ये सब करनेके लिए कहा तो मैंने मना कर दिया । मेरे मना करनेपर उन्होंने मुझे अगले दिनसे कार्यपर न आनेको कहा ।”
इस घटनाके बाद हिन्दू युवा वाहिनीके सदस्योंने ‘कम्पनी’के बाहर प्रदर्शन किया । वहीं इस घटनामें उधम सिंह नगरके ‘एसपी’ मंजूनाथने कहा, “आरोप गम्भीर हैं । हमने तत्काल प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है । हम इसमें निष्पक्ष और साक्ष्योंके आधारपर तथ्यात्मक जांच करेंगे । जांचके बाद आगमी कार्यवाहीकी जाएगी ।”
ऐसे दुष्ट वृत्तिके लोगोंको तत्काल कारागृहमें भेजना चाहिए और इनको कही भी चाकरी न मिले; ऐसा शासनद्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply