व्यवसायी महिलाके साथ ‘लव-जिहाद’ : राहुल जैन बनकर वसीम खाननेकी मित्रता, २ वर्षमें अनेक बार दुष्कर्म, भाई नसीमने भी किया बलात दुष्कर्मका प्रयास


१४ जून, २०२२
      राजस्थानकी राजधानी जयपुरसे ‘लव-जिहाद’का प्रकरण उजागर हुआ है । व्यवसायी महिलाको युवकने अपने जालमें फंसाकर उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म भी किया । आरोपितका नाम वसीम खान है, जिसने राहुल जैन छद्म नाम रखकर ३४ वर्षीय महिलाको अपने जालमें फंसाया । पीड़िता ‘ऑनलाइन’ वस्त्रोंका व्यापार करती है । आरोपितने उसे २ वर्षोंसे अविवाहित सम्बन्धमें रखा हुआ था । यह घटना जयपुरके वैशालीनगर ‘थाना’ क्षेत्रकी है । ‘पुलिस’ने चिकित्सीय जांच करवाई है ।
      दैनिक भास्करके समाचारके अनुसार, ‘थाना’ अध्यक्ष हीरालाल सैनीने जानकारी दी कि खातीपुरा वैशाली नगरकी रहनेवाली महिलाने ‘थाने’में प्रतिवेदन प्रविष्ट कराया है । वह अपने पतिसे सम्बन्ध विच्छेदके उपरान्त दो बच्चोंके साथ यहांपर रहती है । २०२० में ‘फेसबुक’से उसकी मित्रता एक युवकके साथ हुई, बातचीतके मध्य दोनोंने एक-दूसरेको अपना दूरभाष क्रमाङ्क दिया । पतिसे सम्बन्ध विच्छेदके बारेमें पता चलनेके उपरान्त युवकने महिलासे मिलनेकी इच्छा व्यक्त की ।
       मई २०२० में वसीम खान उससे मिलनेके लिए जयपुर आया था । युवकने उससे विवाहका प्रस्ताव रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया । आरोपितने ‘लालच’ दिया कि वह उसके साथ रहकर उसके व्यापारमें भी हाथ बंटाएगा व सहायता करेगा । अविवाहित सम्बन्धमें रहकर दोनों साथ-साथ व्यापार भी करने लगे । आरोप है कि २ वर्ष साथ रहनेके समय वसीम खानने उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया । एक सप्ताह पूर्व आरोपित उसे अपने घर मेरठ भी ले गया था ।
       मेरठमें पीडिता उसके साथ २ दिनोंतक रही । ‘पुलिस’ने जानकारी दी है कि घरमें एक बार महिलाको अकेला पाकर वसीम खानके छोटे भाईने भी उसके साथ दुष्कर्मका प्रयास किया । कोलाहल करनेपर वह भाग गया । उसी मध्य महिलाको कथित राहुल जैनकी वास्तविकता भी पता चली । वसीमके भाईका नाम नसीम खान है, जिसने पीडिताके साथ उद्दण्डता की । ११ जूनको सवेरे ५ बजे भागकर वह किसी प्रकार जयपुर पहुंची । अब आरोपित उसके बच्चोंकी हत्याका भयदर्शनकर पुनः बुला रहे हैं ।
       जिहादी दिन प्रतिदिन छद्म नाम रखकर हिन्दू युवतियोंका जीवन नरक बना रहें हैं ।  इसके लिए कहीं न कहीं सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्योंका ह्रास एवं एकल परिवार हैं । आवश्यकता है कि सनातन संस्कृतिके अनुसार पुनः कुटुम्ब व्यवस्था क्रियान्वित हो और यह सब हिन्दू राष्ट्रमें ही सम्भव है; अतः हम सभी साधनाका बल बढाएं और हिन्दू राष्ट्रके लिए प्रयत्नशील हों । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution