जननी और जन्मभूमि है स्वर्गसे भी महान


जननी और जन्मभूमि है स्वर्गसे भी महान
आज अनेक हिन्दू मात्र क्षणिक सुखप्राप्ति हेतु मलेच्छोंके देशके बाहरी ऐश्वर्यसे आकर्षित होकर, भारत जैसे आध्यात्मिक देशका परित्याग कर देते हैं । विदेशमें न तो आध्यात्मिक दृष्टिसे पोषण होता है और न ही लौकिक दृष्टिसे कुल, गोत्र, प्रवरकी कोई परम्परा रह पाती है अर्थात वहां स्थायी निवास करनेपर वंश-परम्परा नष्ट हो जाती है, वहां तो लोग मात्र अपने सुख-ऐश्वर्यकी संकुचित मनोवृत्तिसे ही अपना जीवनयापन करते हैं ।
ऐसे भोगी लोग, जो अपनी मातृभूमिका परित्याग क्षणिक सुखके लिए करते हैं, उनके लिए यह श्लोक अत्यन्त प्रेरणादायी सिद्ध हो सकता है, जिसमें प्रभु श्रीराम लक्ष्मणसे कहते हैं –
पितृपूर्वार्जिता भूमिर्दरिद्रादपि सुखावहा ।
अपि स्वर्णमयीं लंका न मे लक्ष्मण रोचते ।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ।।

अर्थात अपने पिता-पितामहकी भूमि सम्पन्न न होनेपर भी सुखदायिनी होती है । लक्ष्मण ! यद्यपि यह लंका सोनेकी है, तथापि मुझे प्रिय नहीं । मुझे तो माता और मातृभूमि, स्वर्गसे भी अधिक प्रिय हैं ।– तनुजा ठाकुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution