ताबड़तोड़ फैसले: सीएम योगी ने 16 दिन में किये ये 16 बड़े फैसले


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के सोहलवें दिन में अब तक का सबसे बड़ा फैसला लघु व सीमांत किसानों के कर्ज माफी का किया है। यह भाजपा के लोक संकल्प पत्र का सबसे अहम बिंदु था। इसी को असली जामा पहनाने के लिए भाजपा सरकार की र्कैबिनेट बैठक पंद्रह दिन बाद हुई है।

  • -अवैध बूचड़खाने बंद करने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान
  • -गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में घपलेबाजी की जांच के लिए न्यायिक आयोग
  • -निजी स्कूलों की फीस में मनमानी पर लगाम। छात्रसंघ चुनाव एक साथ। सभी कोचिंग चला रहे शिक्षकों पर एफआईआर के आदेश
  • -सस्ती जेनेरिक दवाओं की 3000 दुकानें खोलने की व्यवस्था करने आदेश दिया।
  • -गोहत्या व गायों की तस्करी प्रतिबंधित करने का अभियान
  • -मंत्री अपनी सम्पत्ति का ब्योरा देंगे। अनाप-शनाप बयान नहीं देंगे। अपने आफिस में सुबह साढ़े नौ बजे आएंगे। वे अपने स्टाफ में किसी विवादित व दागी को नहीं रखेंगे।
  • -अफसर 15 दिन में सम्पत्ति का ब्योरा मुख्य सचिव को देंगे। अफसर समय से अपने कार्यालय जाएंगे।
  • -एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन
  • -किसानों का शत प्रतिशत गेहूं खऱीदेगी सरकार।
  • -प्रदेश के सरकारी आफिसों में सफाई का विशेष अभियान।
  • -सरकार कार्यालयों में पान-गुटखा खाना प्रतिबंधित।
  • -पुलिस थानों, व पुलिस लाइन में सफाई पर विशेष जोर। हर शुक्रवार को पुलिस कर्मी खुद करेंगे थाने की सफाई।
  • -शिक्षकों व सरकारी अधिकारी ड्यूटी काल में जींस व टी शर्ट पहनने पर रोक।
  • -अयोध्या में रामायण संग्रहालय के लिए सरकार देगी 25 एकड़ की जमीन
  • -अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड रद्द करना
  • -अखिलेश राज के निगमों, आयोगों में तैनात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार हटाए
  • -नकल रोकने के लिए प्रदेश में चल रहा विशेष अभियान

सौजन्यसे : http://www.livehindustan.com



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution