उत्तिष्ठ कौन्तेय !


राष्ट्रद्रोही देविंदर सिंह बहलने पाकिस्तानसे साझा की है सेनाकी गुप्त सूचनाएं  एवं गतिविधियोंकी जानकारी
कट्टरवादी पृथकवादी(अलगाववादी) नेता सैय्यद शाह गिलानीके निकट रहे देविंदर सिंह बहलको लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विवरण दिया है । इस जांच संस्थाके अनुसार बहल कथित रूपसे पाकिस्तानके उच्चायोगके सम्पर्कमें कार्य कर रहा था । यह भी बताया गया है कि बहलने भारतीय सेनाकी गुप्त सूचनाएं और गतिविधियोंकी जानकारी पाकिस्तानकी गुप्तचर संस्था आईएसआईसे साझा की है ।
बता दें कि आतंकवादी गतिविधि हेतु आर्थिक सहयोगके (टेरर फंडिंगके) प्रकरणमें कट्टर पृथकवादी  नेता सैयद अली शाह गिलानीके परिचित एवं निकट रहे अधिवक्ता देविंदर सिंह बहलके घर रविवारको छापा मारा था और उसकी अथाह संपत्तियोंका ब्योरा जुटानेमें राष्ट्रीय जांच एजेंसीके सदस्य जुटे हुए थे ।
ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंके अपराध न्यायालयद्वारा शीघ्र सिद्ध कर, उन्हें चौराहेपर मृत्युदण्ड देना चाहिए और उसका सीधा प्रसारण सम्पूर्ण भारतमें करना चाहिए जिससे पुनः कोई राष्ट्रद्रोही इस प्रकारका दुष्कृत्य करनेका दुस्साहस न कर सके ! सत्य है कि इस देशको सबसे अधिक हानि ऐसे ही जयचन्दोंने पहुंचाई है ! – तनुजा ठाकुर (१.८.२०१७)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution