दोहरा सकता है पठानकोट आक्रमण, जैश-ए-मोहम्मद के आठ आतंकी पंजाब की ओर बढ़े


नई दिल्ली, आइएएनएस: रक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले की आशंका के चलते हाइअलर्ट जारी किया गया है। आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) ने आशंका जताई है कि आतंकी फिर से पठानकोट जैसा कोई बड़ा हमला कर सकते हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आठ आतंकी भारतीय सीमा में आने के बाद पंजाब की तरफ बढ़े हैं। उनका निशाना भारत के सैन्य ठिकाने व रक्षा प्रतिष्ठान हैं।

जनवरी 2016 को पठानकोट में चार आतंकियों ने हमला किया था। इसमें सात जवान मारे गए थे जबकि एक नागरिक भी उनका शिकार बन गया था। चारों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। ये सभी पाकिस्तान से भेजे गए थे। इसके बाद 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी में स्थित सैन्य ठिकाने पर आतंकियों ने हमला बोला था। चार आतंकी सेना के कैंप में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करके 19 जवानों को मौत की नींद में सुला दिया।

उड़ी में सेना के कैंप पर पांच दिसंबर 2015 को भी आतंकी हमला हुआ था। इसमें कुल मिलाकर 18 जवान मारे गए थे। उस दौरान छह आतंकी भी मारे गए थे। 29 नवंबर 2016 को नगरोटा में फिदाइन दस्ते ने हमला किया। इसमें दो अफसरों समेत सेना के सात जवान मारे गए थे। तीनों हमलावरों को मार गिराने के साथ सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को भी मार गिराया था।
साभार : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution