पुलिस सूत्रोंके अनुसार, दक्षिण कश्मीरके कुलगाममें आतंकवादी फैयाज अहमदके शवको गाड़ते (दफनाते) समय भीडमें कमसे कम चार आतंकवादी दिखाई दिए और उन्होंने सुरक्षाकर्मीद्वारा मारे गए इस आतंकवादीके सम्मानमें हवामें गोलियां चलाई। तीस वर्षीय इस आतंकवादीकी शवयात्रामें भी सैंकड़ों लोग उपस्थित थे । कश्मीरकी यह स्थिति केन्द्र और राज्य शासनकी आतंकवादी गतिविधियोंको समाप्त करनेके विफलताके संकेत है । ऐसी भीड़पर शासन कठोर कार्यवाही क्यों नहीं करती है एवं आतंकवादी इतना दुस्साहस कैसे कर सकते हैं, यह इस देशके राज्यकर्ता, त्वरित चिन्तन कर, इस पर उपाय योजना सुनिश्चितकरे, अन्यथा बहुत देर हो जाएगी । (८.५.२०१७)
Leave a Reply