बम विस्फोटके पश्चात् छद्म युद्ध करनेवाले कपटी पाकिस्तानके साथ सर्व मैत्रीपूर्ण समझौतोंको त्वरित निरस्त करनेवाले अफगानिस्तानसे भारत कुछ सीखे !
अफगानिस्तानके काबुलमें हुए बम धमाकोंमें ९० लोगोंके मरनेके पश्चात्, इस देशने पाकिस्तानके साथ खेले जानेवाले सभी मैत्रीपूर्ण ‘क्रिकेट मैच’ एवं ‘टी ट्वेंटी’ मैचको निरस्त कर दिया है और स्पष्ट शब्दोंमें कहा है कि जो देश आतंकवादियोंकी शरणस्थली है एवं जो हमारे साथ छद्म युद्ध कर रहा हो, उसके साथ किसी भी प्रकारकी मैत्रीपूर्ण क्रीडा हम नहीं खेल सकते हैं या ऐसे देशसे किसी भी प्रकारका द्विपक्षीय समझौता सम्भव नहीं है । वहीं भारतपर, कपटी पाकिस्तान अपने जन्मसे ही प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूपसे सतत् आक्रमण करता आया है तथापि भारतने उसे सबसे प्रिय देशका (मोस्ट फेवर्ड नेशन) पारितोषिक देकर, उसकी क्षुद्र मानसिकताको सदैव प्रोत्साहित करता आया है । क्या इस देशके राज्यकर्ता अफगानिस्तानसे कुछ सीखेंगे एवं भारत पाकिस्तानके मध्य होनेवाले सभी मैत्रीपूर्ण सम्बन्धोंके प्रतीकको त्वरित निरस्त करेंगे ? (४.६.२०१७)
Leave a Reply