अन्तरराष्ट्रीय आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीनके ‘आधा दर्जन’ पुत्र–पुत्रियां राज्यकी शासकीय चाकरीमें हैं नियुक्त
क्या आपको ज्ञात है कि पृथकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन नेता सैयद सलाहुद्दीन, जिसे कुछ समय पूर्व अन्तरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया है, उसके पुत्र और पुत्रियां जम्मू-कश्मीर शासनके कर्मचारी हैं ? इस धर्मान्ध राष्ट्रद्रोही आतंकी नेताके पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं इनमेंसे चार पुत्र और दोनों पुत्रियां शासकीय चाकरीमें (सरकारी नौकरीमें) नियुक्त हैं ! यह आतंकी जम्मू-कश्मीरमें अपने परिवारसे आतंकवादियोंके माध्यमसे जुडा रहता है । उसने यूनाइटेड जेहादी काउंसिलके (यूजेसी) इस संस्थाके माध्यमसे ८ जुलाईसे आतंकी बुरहान वानीकी स्मृतिमें एक सप्ताहतक कश्मीरके भिन्न-भिन्न क्षेत्रोंमें प्रदर्शन करनेकी घोषणाकी है । सामाजिक प्रसारके (सोशल मीडियाके) माध्यमसे यह धर्मान्ध सतत् कश्मीरी युवाओंको भडकता रहता है । इसके अतिरिक्त यह कश्मीरके दिशाहीन युवकोंको पाकिस्तानमें प्रशिक्षित कर वापस घाटीमें भेजता है । क्या ऐसे कृतघ्न राष्ट्रद्रोहीकी सन्तानोंको शासकीय चाकरीसे पदच्युत नहीं करना चाहिए ? (३०.१.२०१७)
Leave a Reply