उत्तिष्ठ कौन्तेय !


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने राष्ट्रगान बजनेके मध्य घुटनोंपर बैठे या अन्य पद्धतिसे विरोध कर रहे एनएफएल खिलाडडियोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग की है । ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्हें (खिलाड़ियों को) राष्ट्र और उसके ध्वजके सम्मानमें खडे रहना चाहिए. ट्रंपने प्यूर्टो रोकोमें तूफानके कारण हुई प्रचण्ड हानिपर संघीय प्रतिक्रियाको लेकर हो रही आलोचनाओंके मध्य ट्वीट किया कि बहुत अहम है कि हमारा राष्ट्रगान बजनेपर एनएफएल खिलाडियोंको कल और सदैव खडे रहना है । हमारे ध्वज और देशका सम्मान करें । ‘द स्टार-स्पैंगल्ड बैनर’ खेल के दौरान प्रदर्शन पिछले सत्रमें शुरू हुआ जब कोलिन केपरनिकने खडे होना अस्वीकार्य कर दिया था । उन्होंने अश्वेतोंको लेकर पुलिसके व्यवहार और सामाजिक न्यायपर ध्यान आकृष्ट करनेके लिए किया था ।
क्या हमारे देशके प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति इसी प्रकारका वक्तव्य वन्दे मातरमका विरोध करनेवालेके लिए सुस्पष्टतासे देकर उनके विरुद्ध कार्यवाहीकी घोषणा करनेका साहस कर सकते हैं ? डोनाल्ड ट्रंपकी इस स्पष्टवादिता एवं देशप्रेमको हमारे देशके राज्यकर्ता भी अंगीकृत करें, यह उनसे अपेक्षा है । – तनुजा ठाकुर(२.१०.२०१७)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution