अनेक सन्तोंके बताए अनुसार ख्रिस्ताब्द २०१९ से धीरे-धीरे तीसरा विश्वयुद्ध आरम्भ होगा । इस कारण निम्नलिखित अडचनें निर्माण होंगी । उनका कुछ प्रमाणमें सामना करना सम्भव होने हेतु आगे दी गई कृतियां करें –
१. यात्राकी व्यवस्था
बडे प्रमाणमें ईन्धनकी आपूर्तिमें बाधा आएगी ! तेल-निर्यात करनेवाले खाडीके देश युद्धका कुरुक्षेत्र बन जानेके कारण ईन्धन मिलना अत्यन्त कठिन हो जाएगा ! हर घरमें वाहन होनेपर भी उनकेद्वारा यात्रा करना सम्भव नहीं होगा ! ऐसे संकटकालमें यात्रा करना सुलभ हो, इस हेतु आगे दी गई कृतियां आजसे ही करें –
अ. व्यक्तिगत यात्राके लिए घरमें साइकिल रखें, साथ ही साइकिल चलाना सीख लें !
आ. परिवार बडा हो तो परिवारके साथ यात्रा करना सम्भव होने हेतु ‘साइकिल-रिक्शा’ सीख लें !
इ. घोडे तथा बैल पालना आरम्भ करें ! साथ ही अश्वारोहण तथा बैलगाडी चलाना सीख लें ! इस कारण घोडे अथवा बैलगाडीसे यात्रा करना सम्भव होगा !
२. दैनिक आवश्यकताओंकी वस्तुओंके सन्दर्भमें बरतनेवाली सावधानियां
संकटकालमें ईन्धनकी आपूर्तिमें न्यूनताके कारण संचारके साधन निष्प्रभावी हो जाएंगे ! ऐसे समय दैनिक आवश्यकताकी वस्तुएं मिलना कठिन हो जाएगा ! इस हेतु आगे दी गई कृतियां आजसे ही करें –
अ. प्रतिदिन आहारमें लगनेवाला दूध मिलने हेतु आजसे ही अपने घरोंपर गाय पालना आरम्भ करें ! साथ ही गायका दूध निकालने जैसी गोपालन सम्बन्धी कृतियां सीख लें !
आ. स्वास्थ्यसम्बन्धी आवश्यक घरेलू औषधियां तत्काल उपलब्ध होने हेतु प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमताके अनुसार वनौषधियोंका रोपण करे ! अपने घरके आंगन अथवा बरामदेमें निर्गुण्डी, अजवायन, तुलसी, गुडहल (अरहुल), अडुसा आदि औषधीय वनस्पतियोंके वृक्ष लगाना आरम्भ करें ! नगरके अधिकतर लोग सदनिकाओं (फ्लैट्स) अथवा किरायेके घरोंमें रहते हैं । वे कुण्डियोंमें (गमलेमें) चुनी हुई वनस्पतियां लगाएं ! (इस विषयमें विस्तृत जानकारी देनेवाली पुस्तिका सनातन संस्था प्रकाशित करनेवाली है ।)
इ. संकटकालमें स्थानिक प्रशासनद्वारा आपूर्ति किए जानेवाले पीनेके जलकी यन्त्रणा खण्डित हो जानेके कारण जल मिलना कठिन हो जाएगा ! इस हेतु अपने आंगनमें जल पीनेके लिए कुंआ खोदकर रखें !
ई. संकटकालमें विद्युत आपूर्ति खण्डित हो जाती है । ऐसे समय आवश्यक कारणोंके लिए विद्युत उपलब्ध हो, इस हेतु घरमें आजसे ही सौर यन्त्रणा लगा लें ! – परात्पर गुरु डॉ. जयन्त आठवले
Leave a Reply