सीमारेखापर पाकिस्तानकी ओरसे रातभर गोलीबारी, बी.एस.एफ.का एक जवान शहीद, लोगोंसे बाहर नहीं निकलने का निवेदन


श्रीनगर: पाकिस्तान लगातार सीमापर संघर्षविरामका उल्‍लंघन कर रहा है। रमजानके महीनेमें भारतीय सेना द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई ना करने की घोषणाके बाद पाकिस्तानी सेना संघर्षविरामका उल्लंघन कर रही है। बीती रात पाकिस्तानकी ओर से जम्मू कश्मीरके आर.एस पुरा क्षेत्रमेेंं गोलीबारी की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा बलका (बीएसएफ) एक जवान शहीद हो गया, जबकि एकके घायल होने का समाचार है। नियंत्रण रेखापर पाकिस्तानकी ओर से रातभर गोलीबारी होती रही। पाकिस्तानके रेंजर्ससे निवास स्थानोंंको निशाना बनाया, जिसमें दो नागरिक भी घायल हो गए।

अधिकारीने बताया कि शहीद जवानकी पहचान २८ वर्षीय कांस्टेबल सीताराम उपाध्याय है।  वह झारखंडके गिरीडीहके रहने वाले थे और २०११ में बलमें सम्मिलित हुए थे। उन्होंने बताया कि उपाध्यायका तीन वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी है। पाकिस्तानकी ओर से हो रही गोलीबारीको देखते हुए भारत – पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमापर अरनियामें लोगोंसे विनती की गई है कि वे घर से बाहर न निकलें। प्रशासनने अंतर्राष्ट्रीय सीमासे लगे 3 किलोमीटरके घेरेमें स्थित सभी स्कूलोंको बंद करने के निर्देश दिए हैं।

सीमा सुरक्षा बलके वरिष्ठ अधिकारीने कहा, ‘‘१६ और १७ मई की रात हीरानगर क्षेत्रमें गोलीबारी हुई जिसमें बीएसएफका एक जवान घायल हो गया। कल दिन में गोलीबारी रुक गई थी, लेकिन पाकिस्तानने कल (१७ मई) रात अरनिया क्षेत्रमें फिर गोलीबारी शुरू की जिसमें आज (१८ मई) सुबह एक जवानकी मृत्यु हो गई।’’ अधिकारीने बताया कि जम्मूमें अंतरराष्ट्रीय सीमाके पास आरएस पुरा क्षेत्रमें पाकिस्तानकी ओर से बिना किसी कारण के आज सुबह चार बजे मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारीकी गई। बीएसएफ बलने भी इसका उत्तर दिया।

बंदीपोरामें आतंकी हमला
जम्मू एवं कश्मीरके बांदीपोरा जिलेमें शुक्रवार (18 मई) आतंकवादियोंने सेनाके एक दलपर आक्रमण किया। इसमें किसी के घायल होने का कोई समाचार नहीं है। सेना सूत्रोंके अनुसार, आतंकवादियोंने हाजिन क्षेत्रमें सेनाके दलपर आक्रमण किया। सूत्रोंके अनुसार इसके बाद दोनों ओरसे गोलीबारी शुरू की गई, जिस बीच आतंकवादी बचकर भाग निकलनेमें सफल रहे। हमारी तरफ से कोई चोटिल नहीं  हुआ। क्षेत्रको चारों ओर से घेर लिया गया है।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution