दंतेवाडामें आईईडी धमाकेमें ७ जवान शहीद, राजनाथने कहा- नक्सलियोंमें आमने-सामने लडनेका साहस नहीं है।


दंतेवाडा –  नक्सलियोंने कोंटा क्षेेत्रमें मुख्यमंत्री रमन सिंहकी सभासे २ दिन पहले खोजपर निकले छत्तीसगढ रक्षा बलोंके जवानोंपर आक्रमण किया। रविवारको नक्सलियोंके आईईडी धमाकेमें पुलिस वाहनके परखच्चे उड गए। आक्रमणमें कुल ७ जवान शहीद हुए हैं। इनमें से दोने चिकित्साकेे मध्य प्राण त्याग दिए।  रक्षाबलोंके अनुसार नक्सलियोंने धमाकेकेबाद जवानोंपर गोलीबारी की और उनके शस्त्र लूटकर ले गए। सडकपर धमाकेके लिए लगभग ५० किलो विस्फोटकका प्रयोग किया गया। गृह मंत्री राजनाथ सिंहने कहा कि नक्सलियोंमें जवानोंसे आमने-सामने लडनेका साहस नहीं है।

आक्रमणके बाद नक्सलियोंने लूटे जवानों के शस्त्र   

दंतेवाडाके एडिशनल एसपी जीएन बघेलने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सर्चिंगकेलिए निकले वाहनमें ७ जवान सवार थे। नक्सलियोंने धमाका करनेकेबाद जवानोंपर गोलीबारी भी की। इतना ही नहीं वे जवानोंकी दो एके ४७, दो एसएलआर, दो इंसास राइफल और दो ग्रेनेड लूटकर ले गए।

डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन, सुरेंद्र राज पीने बताया कि इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफके अधिकारी मौकेपर पहुंच गए। नक्सलियोंको पकडनेकेलिए अभियान चलाया जा रहा है। धमाकेमें लगभग ५० किलोग्राम आईईडीके प्रयोग की बात सामने आई है।

छत्तीसगढ रक्षाबलके ६ जवान शहीद हुए

शहीद जवानोंमें हेड कॉन्स्टेबल रामकुमार यादव, कॉन्स्टेबल टीकेश्वर ध्रुव, कॉन्स्टेबल राजेश सिंह, कॉन्स्टेबल वरिन्द्र नाथ, कॉन्स्टेबल सालीगराम और कॉन्स्टेबल विक्रम यादव, कॉन्स्टेबल अर्जुन राजवर शामिल हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution