नई दिल्लीः नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमापर पाकिस्तानद्वारा की जा रही गोलाबारीपर कांग्रेसने बुधवारको सरकारपर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘पाककी निरंतर जारी कुकृत्यों’पर ‘५६ इंची छाती वाली’ मोदी सरकार कब जागेगी। दलके मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवालाने ट्वीट कर कहा, ”पाकके कुकृत्य निरंतर जारी हैं। पिछले ९ दिनोंसे निरंतर पाकद्वारा गोलीबारी, ९ नागरिकोंकी हत्या, ३ जवान शहीद हो गए।” उन्होंने कहा, ‘‘मई २०१४ से ४८ महीनोंमें जम्मू-कश्मीरमें ३७१ जवान शहीद, २३९ नागरिक मारे गए। कब जागेगी ५६ इन्च छाती वाली मोदी सरकार? कब रुकेगा पाकसे आता हुआ आतंकवाद?’’
इसके अतिरिक्त कांग्रेसने कहा कि राज्यमें अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखापर ‘‘युद्ध जैसी स्थिति’’ है क्योंकि सीमापारसे भारी गोलीबारीमें अब तक १२ लोगोंकी मृत्यु गई है। कांग्रेसने रमजानके महीनेमें दुस्साहस दिखानेपर पाकिस्तानको कठोर प्रत्युत्तर देनेकी मांग की है। ज्ञात हो कि केन्द्रने रमजानके महीनेमें सुरक्षा बलोंसे अभियान नहीं चलानेको कहा था।
Leave a Reply