हमारे श्रीगुरुका द्रष्टापन


हमारे श्रीगुरुने बहुत समय पूर्व ही हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका समयपत्रक कुछ इसप्रकार लिखा था –
“हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका समयपत्रक
हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका स्वरूप
ख्रिस्ताब्द २०१५ से आरम्भ
ख्रिस्ताब्द २०१६ से २०१८, हिन्दू विरोधियोंके विजयकी चढती कमान
ख्रिस्ताब्द २०१९ से २०२१, हिन्दू विरोधी तथा धर्मप्रेमियोंमें निर्णायक युद्ध (आरपारकी लडाई)
ख्रिस्ताब्द २०२२ से २०२३, धर्मप्रेमियोंके विजयकी चढती कमान
ख्रिस्ताब्द २०२३, हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना
ईश्वरकी भक्ति करनेवाले तथा असुर, इनके युद्धके समयपत्रकमें भक्तोंकी भक्तिके प्रमाणमें परिवर्तन हो सकता है ।” – परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवले

उन्होंने जो अनेक वर्ष पूर्व लिखा था वह आज सौ प्रतिशत सत्य सिद्ध हो रहा है, आए दिन न्यायालयद्वारा हिन्दू विरोधी निर्णय देना एवं हिन्दू विरोधी तत्त्वोंको एक साथ आते देखकर, श्रीगुरुके द्रष्टापन एवं सर्वज्ञताका पुनः भान हुआ एवं मन कृतज्ञताके भावसे भर उठा; किन्तु इस बातका अवश्य ही आनन्द है कि इस घोर तिमिरके पश्चात हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना होगी और सर्वत्र वैदिक सनातन धर्मका धर्मध्वज लहराएगा ! ऐसे द्रष्टाओंके कारण ही यह भारत भूमि, देव-भूमि और पुण्य-भूमि कहलाती है, ऐसे सभी द्रष्टाओंके श्रीचरणोंमें नमन !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution