जून १४, २०१८
अमेरिकाके केन्द्रीय गुप्तचर विभाग (सीआईए) अपनी ‘वर्ल्ड फैक्टबुक’में संघके सहयोगी ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (वीएचपी) और ‘बजरंग दल’को धार्मिक उग्रवादी संगठनके रूपमें वर्गीकृत किया है !
‘द प्रिंट’के अनुसार, इस ‘फैक्टबुक’को बदलकर प्रकाशित किया गया है, जिसमें यह सूचना दी गई; यद्यपि दोनों संगठनोंने इसपर विरोध दिखाया है । दोनों संगठनोंने कहा है कि ‘सीआईए’ने हमारे संगठनकी गलत व्याख्या की है ! हम इसपर वैधानिक कार्रवाईपर विचार कर रहे हैं । जिसके लिए हमने विशेषज्ञोंसे भी वार्ताकी है और शीघ्र ही हम अपने ऊपर लगाए गए इस नाम-पत्र दूर करेंगे !
ज्ञात हो कि इस सूचीमें ‘ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस’को अलगाववादी समूहके रूप में अंकित किया गया है, जबकि ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’को (महमूद मदानी) एक धार्मिक संगठनकी संज्ञा दी गई है !
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply