जून १६, २०१८
विश्वके भिन्न -भिन्न भागोंमें प्रसन्नता और आपसी मेलजोलके त्योहार ‘ईद-उल-फितर’ धूमधामसे मनाई जा रही है; लेकिन आज भी पाकिस्तान अपनी दुष्कर्मोंको करने से नहीं माना ! सूचनाके अनुसार पाकिस्तानने एक बार फिर अरनिया क्षेत्रमें सीमारेखाका उल्लंघन किया है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है ।
ज्ञात है कि रमजानके माहमें जम्मू -कश्मीरमें शान्ति बनानेके लिए केन्द्र सरकारने आतंकियोंके विरुद्ध चलाए जाने वाले किसी भी तरहके सैन्य अभियानको आंशिक रूपसे प्रतिबन्धित करनेका आदेश दिया था; लेकिन बाद ‘रमजान’के अन्तरालमें पाकिस्तान अपने दुष्कर्मोंसे पीछे नहीं हट रहा !
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply