‘ईद’की नमाजके पश्चात घाटीमें लहराए गए पाक और ‘आईएस’के झण्डे, हिंसामें १ की मृत्यु, ४० से अधिक चोटिल !
‘ईद’के अवसरपर कश्मीर घाटीमें हुए भारी हिंसक प्रदर्शनोंके कारण ४० से अधिक लोग चोटिल हुए हैं ! इसके अतिरिक्त हिंसक प्रदर्शनोंमें अनन्तनागके रहनेवाले एक युवककी मृत्यु हुई है, जिसके पश्चात दक्षिण कश्मीरमें तनावका वातावरण बना हुआ है । सूत्रोंके अनुसार उक्त युवक अनन्तनागके हिंसक प्रदर्शनोंके मध्य गम्भीर रूपसे चोटिल हुआ था, जिसके पश्चात श्रीनगरके चिकित्सालयमें चिकित्साके मध्य मृत्यु हो गई !
पुलिस सूत्रोंके अनुसार श्रीनगरके नौहट्टा, सफाकदल और खान्यार क्षेत्रोंमें हिंसक प्रदर्शनोंकी घटनाएं हुई हैं । यहां उपद्रवियोंने सुरक्षाबलोंपर भारी पथराव करते हुए, भारत विरोधी उद्घोष भी किए ! बताया जा रहा है कि श्रीनगरमें हुए हिंसक प्रदर्शनोंमें पाकिस्तानी ध्वज लहराए जानेके पश्चात पुलिस और ‘सीआरपीएफ’ने भीडको तितर-बितर करनेके लिए आंसू गैसके गोले दागे हैं, जिसके पश्चात नगरमें अतिरिक्त सुरक्षाबलोंकी नियुक्ति भी की गई है ।
ये कैसी सामूहिक उपासना है ?, जिसके पश्चात लोग हिंसा करनेपर उतारु हो जाते हैं ! ऐसी उपासना पद्धति जो राष्ट्र, समाज और मानवताके लिए हानिकारक हो उसपर प्रतिबन्ध लगना चाहिए ! कश्मीरमें ऐसे क्षेत्रोंमें जहां मस्जिदके नमाजके पश्चात लोग हिंसा करें, भारत विरोधी प्रदर्शन करे, वहां सामूहिक उपासनापर प्रतिबन्ध लगाना तो दूर, नपुंसक प्रवृत्तिके तुष्टिकरणके पक्षधर सत्तालोलुप नेता आतंकी कार्यवाहीके विरुद्ध रोक लगाकर वस्तुतः कितनी बडी भूल कर रहे हैं, इसका उन्हें अनुमान भी नहीं है !
हिन्दुओ, अब तो जागो ! सीरियासे ‘आईएस’ अब भारत पहुंच चुका है | ध्यान रहे ! आजके शासनकर्ता इस देशको बचाने हेतु क्या प्रयत्न कर रहे हैं ?, वह तो आप सब देख ही रहे हैं । ‘कमसे कम’ अब हम सभीको भावी संकटको भांप कर शीघ्र ही अपने देश और धर्मकी रक्षा हेतु संगठित होकर कुछ करना होगा और इसका एकमात्र पर्याय है हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु समाजको उद्युक्त करें ! – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply