जून २०, २०१८
हरियाणा शिक्षा विभागने अपने सभी अधिकारियोंके लिए एक ‘तुगलकी’आदेश दिया है, जिसके अनुसार, विभागके अधिकारीको प्रदेशका कोई भी सांसद, विधायक या मन्त्री दिखे तो अधिकारी उनका खडा होकर स्वागत करेंगे ! सांसद या विधायक जब भी सरकारी कार्यालयमें पहुंचे तो अफसरोंको खडे होकर उनका स्वागत करना चाहिए, यदि ऐसा नहीं किया गया तो उस अधिकारीके विरुद्ध कार्रवाईकी जाएगी और वह दण्डका अधिकारी होगा !
शासनकी ओरसे दिए आदेशमें कहा गया है कि अधिकारीको सांसदों या विधायकोंके प्रति सम्मान दिखाना चाहिए । सरकारी कर्मचारियोंका व्यवहार विनम्र होना चाहिए । इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकारी सांसदों, विधायकों और मन्त्रियोंके चलभाषको अनदेखा नहीं करेंगे, यदि अफसरोंके क्षेत्रमें कोई कार्यक्रम हो तो सांसद, मन्त्री या विधायकको उस कार्यक्रममें अवश्र बुलाएं !
हरियाणाका खट्टर शासन सामान्यतया अपने विवादित आदेशोंको लेकर समाचारोंमें रहती है । वर्तमानमें हीे, राज्य सरकारने खिलाडियोंको विज्ञापनों और खेलके माध्यमसे अर्जित राशिका ३३ प्रतिशत भाग ‘हरियाणा खेल परिषद’में देनेका आदेश दिया था । यह आदेश आनेके बाद प्रदेश भरके खिलाडी शासनके विरुद्ध हो गए थे ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply