जून २२, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें शुक्रवारको ‘सीआरपीएफ’के संयुक्त दलपर आतंकवादियोंने हथगोलेसे प्रहार किया । समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, आक्रमण त्राल स्थित एक ‘बस स्टैण्ड’के पास किया, जिसमें कुल ९ जवानोंके चोटिल होनेका समाचार है ।
विवरणके अनुसार, आतंकियोंने जवानोंपर गोलीबारी भी की, जिसके बाद सुरक्षाबलोंने पूरे क्षेत्रको घेर लिया । बता दें कि इससे पूर्व अनन्तनाग प्रान्तमें आज प्रातः सुरक्षाबलों और आतंकवादियोंके मध्य भिडन्तमें ‘इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर’के (आईएसजेके) मुखिया सहित चार आतंकी ढेर हो गए ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षबलोंके मध्य श्रीगुफवारामें एक गांवमें भिडन्तमें एक पुलिसकर्मी और एक नागरिककी मृत्यु हो गई । पुलिसने मृत एक आतंकवादीकी पहचान दाऊदके रूप में की है । वह ‘आईएसजेके’का प्रमुख था । यह संगठन ‘आईएसआईएस’से सम्बन्धित है । भिडन्तमें चोटिल तीन नागरिकोंकी स्थिति गम्भीर बताई गई है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply