जून २२, २०१८
‘ईद’के अवसरपर लडकोंसे गले मिलकर शुभकामनाएं देने वाली लडकीका ‘वीडियो’ सामाजिक प्रसार माध्यमपर बहुत फैला था । इसमें दिख रहा था कि एक लडकी पंक्तिमें लडकोंसे गले मिल रही है । वह उनसे गले मिलनेके पश्चात ‘ईद मुबारक’भी कह रही थी । ‘वीडियो’में दिख रही लडकी जिस समय लडकोंसे गले मिल रही थी, निकट उपस्थित उसकी सखी इस समय गिन रहीं थीं । यह ‘वीडियो’ मुरादाबादका था । १०० लडकोंसे गले मिलकर ‘ईद’की शुभकामनाएं देनेवाली अब संकटमें है । उसके कुटुम्बको निरन्तर चेतावनी मिल रही हैं ।
लडकी अब खुलकर प्रसार माध्यमके सामने आ गई है । उसका नाम अलीशा मलिक है और वह उत्तरप्रदेशके मुरादाबादमें रहती है । समाचार विभाग ‘एएनआई’के साथ वार्तामें अलीशाने कहा,”मेरा कोई गलत इच्छा नहीं थी । मैंने १०० लोगोंके गले लगकर, उन्हें ‘ईद’की शुभकामना दी थी । अब मेरे कुटुम्बको चेतावनी मिल रही हैं कि कैसे मैंने अपने कुटुम्ब और इस्लामकी मानकी हानि की है । मुझे नहीं पता कि कैसे और क्यों यह ‘वीडियो’ फैला है ?”
रविवारकी शाम सामाजिक प्रसार माध्यमपर अलीशाका ‘वीडियो’ फैला था । इसको लाखों लोगोंने देखा और साझा किया था । अब अलीशाको इस बातका भी भय है कि कहीं कोई कट्टरपन्थी उनके घर वालोंको या उन्हें हानि न पहुंचाए ! अलीशाने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि गले मिलनेका निर्णय केवल उन्होंने लोगोंको ईदकी शुभकामना देनेके लिए किया था । घटनाके बाद मुरादाबादमें ‘वेव सिनेमा’के अधिकारी भूपेन्द्र सिंहने बताया था कि शनिवारकी शाम ‘ईद’के दिन उन्हें कर्मियोंसे सूचना मिली थी कि ‘मॉल’के बाहर एक स्थानपर भीड इकट्ठा हो गई है और एक लडकी आने-जाने वालोंको रोक कर, उनसे गले मिल रही है ! इस सूचनापर उन्होंने सुरक्षाकर्मियोंको भेजकर भीडको हटवा दिया था और उसके बाद लडकी भी अपनी सखियों सहित वहां से चली गई थी ।
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply