जून २२, २०१८
भारतके उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुरमें निद्राजनक औषधि और सीमा प्रकरणके विभागने सात लोगोंको मादक पदार्थों और शस्त्रोंके साथ बन्दी बनाया है । सात लोगोंमें ‘भारतीय जनता पार्टी’का नेता भी सम्मिलित है ! वह चन्देल प्रान्तकी स्वायत्त जिला समितिका अध्यक्ष भी है । भाजपा नेताका नाम लुटखोसी जोउ बताया जा रहा है । उनके पाससे मिले मादक पदार्थों का अन्तर्राष्ट्रीय बाजारमें मूल्य २७ कोटि बताई जा रही है । ये कार्रवाई बुधवारको (जून २०) की गई थी । मिले सामग्रीमेंं ४.५९५ किग्रा हेराईन, २८ किग्रा ‘वर्ल्ड इज योर’ गोलियां और ५७.१८ लाख रुपये और ९५,००० रुपये प्रतिबन्धित मुद्रा सम्मिलित है । बन्दी करने वाले दलको उनके पाससे ०.३२ बोरका ‘पिस्टल’, एक ‘रायफल’, दो बन्दूकके लाइसेंसकी पुस्तकें, आठ बैन्क पासबुक भी मिली हैं ! इनकी पहचान एस्थर वुनघेनुआम, मुंग जू एरिक, टेरेसा नगेट नेंगबोई, लॉरेंस जू, मिनलाल माते, सियो जामतांग माते और मत जमखोहाओ सम्मिलित हैं । इनमेंसे मत जमखोहाओ समितिके अध्यक्षका जनसम्पर्क अधिकारी है।
लुटखोसीने वर्ष २०१७ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसके प्रत्याशीके रूपमें मतदानमें भाग लिया था; लेकिन बादमें वह चन्देल प्रान्तमें समिति गठित करनेके लिए भाजपामें सम्मिलित हो गया था । पुलिसने यह प्रकटीकरण थांग मिनलुन जूके तथ्योंके आधारपर किया । वही पुलिसको लंगोल गेम गांवमें ले गया, जहां उसने दो बडे थैलोंमें मादक औषधियोंको छिपाया हुआ था ! बादमें उसने छतमें छिपाकर रखी गई ‘हेरोईन’के चूर्णके दो बडे थैले भी बताए । हेरोईनके चूर्ण और ‘वर्ल्ड इज योर’ गोलियोंको साबुनके पैकेट में, प्लास्टिक थैलेमें बन्द किया गया था ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply