जून २५, २०१८
‘ऑल इण्डिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन’ अर्थात एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने एक बार फिर विवादित वक्तव्य दिया है । रविवार रात्रि महाराष्ट्रके बीडमें हुई एक सभामें ओवैसीने उत्तरप्रदेशके हापुडके प्रकरणका वर्णन करते हुए कहा, ‘उठो, अपने अधिकारोंके लिए लडो ! यदि जीवित रहना है तो अपने उम्मीदवारको मतदान करो, अपने लोगोंको विजयी बनाओ !’ ओवैसीने धर्मनिरपेक्षकी बात करने वालोंको ‘डाकू’ कहते हुए कहा कि कांग्रेसने ७० वर्षोसे धर्मनिरपेक्षताके नामपर मुस्लमानोंका दुरूपयोग किया है । उन्होंने प्रधानमन्त्रीके ‘सबका साथ सबका विकास’ नारेपर भी प्रश्न चिह्न लगाए ।
हापुडमें क्या हुआ था ?
उत्तरप्रदेशके हापुडके बछेडाखुर्द ग्राममें कथित रूपसे गोकशीके सन्देहमें भीडने कासिम और समीउद्दीन नामके दो व्यक्तियोंकी पिटाईकी थी, इसमें कासिमकी मृत्यु हो गई थी और समीउद्दीनकी चिकित्सा चल रही है ।
स्रोत : दैनिक भास्कर
Leave a Reply