सर्वेक्षणमें महिलाओंके लिए, विश्वका सबसे असुरक्षित देश भारत !


जून २६, २०१८

जून २६ को वैश्विक विशेषज्ञोंद्वारा किये गए सर्वेक्षणमें भारतको महिलाओंके लिए सबसे असुरक्षित देश बताया गया है । ‘थॉमसन रॉयटर्स फाउण्डेश’ द्वारा हुए सर्वेक्षणमें महिलाओंके विरुद्ध यौन उत्पीडन और उन्हें ‘सेक्स वर्कर’के व्यापारमें बलपूर्वक धकेलनेके कारण भारतको सबसे असुरक्षित देश माना गया है । वहीं इस सर्वेक्षणमें अफगानिस्तान, सीरिया और अमेरिकाको दूसरे, तीसरे और चौथे स्थानपर रखा गया है । ‘थॉमसन रॉयटर्स फाउण्डेशन’के एक सर्वेक्षणके अनुसार भारतमें महिलाओंके प्रति अत्याचार और उन्हें बलपूर्वक वैश्यावृत्तिमें धकेलनेके प्रकरण सबसे अधिक सामने आए हैं । इसमें पश्चिम देशोंमें केवल अमेरिकाका ही नाम है । सर्वेक्षणके अनुसार गत कुछ दिवसोंमें अमेरिकामें महिलाओंके प्रति हिंसाकी गतिविधियां बढी हैं ।

वहीं इससे पूर्व २०११ में हुए सर्वेक्षणमें अफगानिस्तान, डैमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओंके लिए सबसे असुरक्षित देश बताए गए थे । २०११ में हुए सर्वेक्षणमें भारतको भारतको चौथे स्थान में रखा गया था; लेकिन, इस वर्ष सभी देशोंको पीछे छोड भारतको महिलाओंकी असुरक्षाकी दृष्टिसे प्रथम स्थान दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि भारत महिलाओंके लिए दिनों-दिन कितना भयावह होता जा रहा है ।

सरकारी संख्यानुसार भारतमें प्रत्येक घण्टे बलात्कारके चार अभियोग होते हैं । २००७ से 2०१६के मध्य देशमें महिलाओंके विरुद्ध यौन उत्पीडनमें ८३ प्रतिशतकी वृद्धि हुई है । सर्वेक्षणमें विशेषज्ञोंसे पूछा गया था कि सयुंक्त राष्ट्रके १९३ सदस्योंमें से ऐसे कौनसे पांच सदस्य राष्ट्र हैं, जो महिलाओंके लिए सबसे अधिक असुरक्षित हैं ?, जिसके उत्तरमें भारत, अफगानिस्तान, सीरिया-अमेरिका, सोमालिया और सऊदी अरबको रखा गया ।

‘थॉमसन रॉयटर्स फाउण्डेशन’द्वारा हुए सर्वेक्षणमें विशेषज्ञोंको मानव तस्करी, यौन उत्पीडन, सेक्स स्लेवरी, और घरेलू हिंसामें भी भारतको सबसे भयावह देश बताया गया ! वहीं सऊदी अरबमें महिलाओंके संरक्षणका पूरा अधिकार पुरुषोंके हाथ सौंप दिया जाता है, जिसे विशेषज्ञोंने मौलिक अधिकारोंके विरुद्ध बताया है । इस सूचिमें अमेरिका ही एक ऐसा पश्चिमी देश है, जिसे इसमें रखा गया है !

स्रोत : जी न्यूज 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution