मुख्यमन्त्रीने कहा, ‘मैं टोपी नहीं पहनता, इसे धरोहर समझ अपने पास रख लें !’


जून २८, २०१८

मुख्‍यमन्त्री योगी आदित्‍यनाथने मगहरमें सन्तकबीरकी समाधिपर टोपी भेंट कर रहे मुतवल्‍ली खादिम हुसैनको यह कहते हुए मना कर दिया कि, “मैं टोपी नहीं पहनता, इसे धरोहर समझकर अपने पास रख लें !”

प्रधानमन्त्रीके कार्यक्रमके एक दिवस पूर्व मगहर पहुंचे मुख्यमन्त्री, कबीरकी समाधिपर भी गए । वहां मुतवल्‍ली खादिम हुसैनने उनका स्‍वागत किया और भेंट स्‍वरूप टोपी पहनानेका प्रयास किया, इसपर योगी आदित्‍यनाथने मुस्‍कुराते हुए उनका हाथ पकड लिया और टोपी पहननेसे मना कर दिया । मुतवल्‍लीने योगीसे टोपी लेनेका आग्रह किया तो उन्‍होंने कहा कि इसे धरोहर समझकर अपने पास ही रख लें !
समाधिका दर्शन करनेसे पूर्व योगीने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियोंके साथ बैठक कर, प्रधानमन्त्रीके कार्यक्रमकी तैयारियां देखी । वहांसे उन्‍हें गोरखपुर आना था; लेकिन मार्गपर वर्षा जलाभरणसे प्रधानमन्त्रीके कार्यक्रममें परिवर्तनके कारण मुख्यमन्त्री मगहरसे ही वापस लखनऊ लौट गए थे ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution