जून २९, २०१८
उत्तरप्रदेशके बान्दामें एक प्रकरण सामने आया है, यहां एक शिक्षीत २३ वर्षीय मुस्लिम छात्रा शिक्षामें बाधा बने अपने पिताके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई । प्रार्थना पत्रमें छात्राने बताया है कि उसके पिता धार्मिक आधारपर उसकी शिक्षा बन्द करा, उसका विवाह करवाना चाहते हैं, जबकि वह ‘नेट’ उत्तीर्ण कर प्राध्यापक बनना चाहती है, ताकि अपने जैसी बालिकाओंको शिक्षीत कर सके ।
पुलिसको छात्राने बताया कि वह लोगोंके वस्त्र सिल अपनी शिक्षा अर्जित करती आई हैं और आगे भी अपनी शिक्षा करना चाहती हैं, जबकि उसके पिता ऐसा नहीं चाहते और उसका बलात विवाह करवा देना चाहते हैं । गत तीन माहसे उसकी ‘नेट’की ‘कोचिंग’ बन्द करवाकर घरमे बन्दी बनाकर रखा जा रहा है और उसकी निरन्तर पिटाई होती है । अपना थैला और पुस्तकें लेकर आई छात्राने बताया कि वह पुनः उस बन्दीगृहमें नहीं जाना चाहती ! अब पुलिसको समझ नहीं आ रहा है कि वह इस प्रकरणसे कैसे निपटें ? अभी ‘एसपी’ एसलबीके पालने समूचे प्रकरणको कोतवाली नगर और १८१ ‘हेल्पलाइन’को दिया है । लडकीकी सुरक्षाके लिए एक महिला सिपाहीको भी लगाया गया है । एसपीने बताया कि प्रकरण छात्राकी प्रगति और उसकी व्यक्तिगत स्वतन्त्रतासे सम्बन्धित है और पुलिस हर परिस्थितिमें उसकी स्वतन्त्रताकी रक्षा करेगी ।
ये समूचा प्रकरण बान्दा नगरके मर्दन नाका क्षेत्रका है, जहां २३ वर्षीय छात्राने धार्मिक आधारपर अपने पितापर शिक्षा रुकवानेका आक्षेप किया है । पुलिसको दिए प्रार्थना पत्रमें छात्राने बताया कि वह स्नातकोत्तर पास है और अभी ‘नेट’की तैयारी कर रही थी, उसके पिता उसका विवाह करवाना चाहते हैं; लेकिन वह प्राध्यापक बनना चाहती है ।
स्रोत : न्यूज18इण्डिया
Leave a Reply