जून २९, २०१८
तरबगंज थाना क्षेत्रके एक गांवमें शुक्रवार शाम अव्यस्क लडकीके साथ बलात्कारका हीन प्रकरण प्रकाशमें आया है । शाम शौचके लिए लडकीको एक युवकने बन्धक बनाकर बलात्कार किया । लडकीने विरोध किया तो उस कमर बन्धसे (बेल्ट) बुरी तरह मारा गया ! बलात्कार करनेके बाद अभियुक्त, मारनेका भय दिखाकर भाग गया ।
प्रकरण तरबगंज थाना क्षेत्रके एक गांव का है, जहांके निवासी पीडित पिताने थानेपर दी अभियोगमें आक्षेप किया कि उसकी अव्यस्क पुत्री शाम ६ बजेके पास शौचको गयी थी, जिसको पहलेसे घात लगाकर बैठे दयाशंकर पुत्र रामशिव साहूने पकड लिया और बलात्कार किया । जब लडकी चिल्लाई तो गांव वालोंके पहुंचनेपर वह भाग गया । प्रभारी थानाध्यक्ष सजीत कुमार सिंहने बताया कि लिखितपत्र मिला है । अभियोग करके लडकीको चिकित्सीय परीक्षणको भेजा जा रहा है व अभियुक्तको शीघ्र ही बन्दी बना लिया जाएगा !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply