दक्षिण कश्मीरमें दिया जा रहा है, आतंकियोंको प्रशिक्षण !


जुलाई ४, २०१८

कश्मीरी युवाओंको आतंकी प्रशिक्षण देनेके लिए अब दक्षिणी कश्मीरके वनोंमें आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाए जानेकी सूचनाएं मिल रही हैं ! सुरक्षाबलोंको मिल रही सूचनाओंके अनुसार आतंकी संगठनोंके लिए नए भर्ती हुए नौजवानोंको सीमापार कराना, अब दुष्कर हो रहा है; इसलिए उन्हें दक्षिणी कश्मीरके वनोंमें ही आतंकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

बुरहान वानीकी मृत्युके बाद से ही कश्मीरमें नए आतंकियोंका प्रवेश आरम्भ है । वर्षमें लगभग सौ-आतंकी प्रविष्ट हो रहे हैं । गत दिवसोंमें यह संख्या कुछ बढ गई थी; लेकिन गत वर्ष सेनाने बडे स्तरपर आतंकियोंको मार गिराया था; इसलिए इस वर्ष ये कुछ अल्प है । दूसरे, नियन्त्रण रेखापर सेना और सीमापर ‘बीएसएफ’की सुरक्षाके कारण आर-पार आना-जाना दुष्कर है । इससे दो लाभ हुए हैं, प्रथम तो विदेशी आतंकियोंकी घुसपैठ अल्प हुई है और द्वितीय नए आतंकियोंको प्रशिक्षणके लिए सीमापारके शिविरोंमें भेजनेमें कठिनाई हो रही है ।

गुप्तचर विभागके सूत्रोंकी ओरसे सुरक्षाबलोंको दी गई सूचनामें कहा गया है कि दक्षिणी कश्मीरके ऊंचाई वाले जंगलोंमें ‘हिजबुल’ने प्रशिक्षण शिविर चलाने आरम्भ कर दिए हैं ! इनकी संख्याको लेकर सटीक सूचना नहीं है । जहां दिशाभ्रमित हुए युवाओंको प्रशिक्षण दिया जाता है; यद्यपि अभीतक प्राप्त सूचनाओंके अनुसार ऐसे शिविरोंका कोई सही ढांचा नहीं है, वरन इन आतंकियोंके समूहको यहां ले जाकर प्रशिक्षण दिया जाता है ।  इसके पश्चात वे वापस अपने स्थानपर चले जाते हैं; लेकिन यह आशंका बनी हुई है कि आने वाले दिवसोंमें वहां निश्चित शिविर भी बनाए जा सकते हैं !

सेनासे सम्बन्धित सूत्रोंके अनुसार किसी शिविरकी सूचनाकी पुष्टि नहीं हुई है; लेकिन फिर भी ऐसी सूचनाओंपर दृष्टि रखी जा रही है । सेना, अर्द्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस, ऐसे शिविरोंके विरुद्ध कार्रवाईके लिए भी सिद्ध हो रहे है । सुरक्षा बलोंके अनुसार नूतन आतंकियोंको सीमापार जानेसे रोकनेके अतिरिक्त स्थानीय स्तरपर भी प्रशिक्षणसे रोकना होगा ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution