उत्तिष्ठ कौन्तेय !


एक लघु चित्रपटमें ‘बिन्दी’ लगानेपर कक्षा ५ की छात्राको मदरसेसे कर दिया बाहर !
प्रकरण केरलके कोझिकोड क्षेत्रका है । लघु फिल्ममें उसे अभिनयका कार्य मिला था । चित्रपटकी पटकथाके अनुसार छात्राको ‘बिन्दी’ लगाकर  ध्वनिचित्रिकरण (विडियो शूटिंग) करनी थी । इस दृश्यको लेकर मदरसेसे जुडे लोगोंने विवादको जन्म दे दिया । विवाद बढता देख मदरसेके प्रशासनिक विभागने पांचवी कक्षामें पढनेवाली छात्राके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे विद्यालयसे निकाल दिया !
छात्राके विरुद्ध मदरसेकी  कार्यवाहीपर क्रोधित पिताने सामाजिक प्रसार माध्यम(सोशल मीडियाका) आश्रय लिया और अपना व्यथा बताते हुए लिखा कि उनकी बच्ची भाग्यशाली थी कि मदरसेसे बचकर चली आई । इसमें कोई आशंका नहीं कि उसपर पत्थर भी बरसाए जा सकते थे ! छात्राके पिता उमर मलयिलकी लेखपर (पोस्टपर) एक दिवस ७००० ‘लाइक’ आए हैं । उनके लेखको (पोस्टको) २५०० लोगोंने साझा (शेयर) किया है। सहस्रों लोगोंने छात्राके साथ हुए कृत्यपर कट्टरपन्थियोंकी निन्दाकी है ।
यह है इस्लाममें कट्टरताकी परिसीमा ! यहां नाटकमें भी अपने धर्मके विरुद्ध एक अबोध बच्चीको कुछ करते हुए सहन नहीं कर सकते हैं ! क्या ऐसी संकीर्ण मानसिकताको धर्म कह सकते हैं ? – तनुजा ठाकुर (७.७.२०१८)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution