जुलाई ६, २०१८
पंजाब सरकारद्वारा प्रत्येक कर्मचारीका मादक पदार्थोंका परीक्षण (डोप टेस्ट) करानेके निर्णयके पश्चात राजनीति प्रारम्भ हो गई है । इसी मध्य भारतीय जनता पार्टीके वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है । स्वामीके अनुसार कांग्रेसको राहुल गांधीका ‘डोप परीक्षण’ कराना चाहिए; क्योंकि वे भी ‘कोकीन’का सेवन करते हैं; यद्यपि उनके इस कथनको लेकर बडा विवाद पैदा हो सकता है ।
स्वामीने हरसिमरत कौर बादलके कथनपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्रीय मन्त्रीने ७० प्रतिशत पंजाबियोंको नशेडी कहने वाले कांग्रेस नेताओंपर जो कटाक्ष किया है, उनमें राहुल गांधी भी सम्मिलित हैं । यही नहीं भाजपा नेताने कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष डोप परीक्षण कराते है तो निश्चित ही उसमें असफल हो जाएंगे !
बता दें कि पंजाब शासनकी ओरसे मुख्यमन्त्री अमरिन्दर सिंह मादक पदार्थोके अवैध व्यापार और इसका सेवन करने वालोंके विरुद्ध अभियान चला रहे हैंं । पंजाबके मुख्यमन्त्रीने न केवल नूतन प्रवेशके समय, बल्कि हर वर्ष होने वाले प्रचार और वार्षिक विवरण तैयार किए जानेके समय भी कर्मचारियोंका डोप परिक्षण करवानेके लिए नियम बनाने और सूचना जारी करनेके निर्देश दिए है, जिसपर हरसिमरत कौर बादलने कहा था कि इस परिक्षणको अवश्य कराना चाहिए; लेकिन सबसे पहले उन नेताओंको अपना परिक्षण कराना चाहिए, जिन्होंने पूर्वमें भी ७० प्रतिशत पंजाबियोंको ‘नशेडी’ कहा था ।
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply